फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5 Cong MPs write to Madhusudan Mistry expressing concern over transparency fairness of party presidential poll

Congress: पांच सांसदों ने मधुसूदन मिस्त्री को लिखा पत्र, पार्टी अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त की

Fri, 09 Sep 2022 11:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 09 Sep 2022 11:06 PM IST
सार

जिन सांसदों ने चिट्ठी लिखी है, उनमें मनीष तिवारी, शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बोरदोलोई और अब्दुल खलीक शामिल हैं। सांसदों ने मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों के लिए मतदाता सूची की मांग की।

विज्ञापन
5 Cong MPs write to Madhusudan Mistry expressing concern over transparency fairness of party presidential poll
सांसद मनीष तिवारी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के पांच सांसदों ने संगठन चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को एक पत्र लिखा। पत्र में पार्टी अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। जिन सांसदों ने चिट्ठी लिखी है, उनमें मनीष तिवारी, शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बोरदोलोई और अब्दुल खलीक शामिल हैं। सांसदों ने मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों के लिए मतदाता सूची की मांग की।

विज्ञापन


चिट्ठी में यह भी कहा गया कि मतदाताओं और उम्मीदवारों से सभी 28 पीसीसी और नौ केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची सत्यापित करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। निर्वाचक मंडल में शामिल पीसीसी प्रतिनिधियों की सूची निर्वाचकों को उपलब्ध कराने से उम्मीदवार किसी भी तरह की गैरजरूरी मनमानी को दूर कर सकेंगे।
विज्ञापन


इन सांसदों ने पहले यह सूची सार्वजनिक करने का आग्रह किया था। हालांकि, इससे मिस्त्री ने साफ इनकार कर दिया था। अब इन सांसदों ने अपने पत्र में कहा है कि उनके कहने का यह मतलब नहीं है कि पार्टी के किसी आंतरिक दस्तावेज को ऐसे ढंग से जारी किया जाए कि इसका दुरुपयोग हो सके। हमारी राय है कि अध्यक्ष के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों को प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कर चुके मांग
इससे पहले भीकांग्रेस के वरिष्ठ नेता व असंतुष्ट नेताओं के जी-23 के सदस्य मनीष तिवारी ने कांग्रेस संगठन चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मतदाता सूची के बिना कांग्रेस अध्यक्ष पद के निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे? उन्होंने मांग की कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पार्टी के वोटर का नाम-पता प्रकाशित किया जाना चाहिए। तिवारी ने मिस्त्री से कहा था कि मतदाता सूची को कांग्रेस की वेबसाइट पर पारदर्शी तरीके से अवश्य प्रकाशित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि निष्पक्ष चुनाव की पहली शर्त है कि वोटरों के नाम पते प्रकाशित किए जाएं। पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम ने भी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची सार्वजनिक करने की मांग की थी।

राज बब्बर ने कही यह बात
कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भी पांचों सांसदों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव आज से 37 दिनों बाद होना है। अगर संभावित उम्मीदवारों और पार्टी के सम्मानित सांसदों द्वारा electoral roll की मांग की जा रही है, तो ये उन्हें मिलना चाहिए। इससे चुनाव में पारदर्शिता आएगी। गोपनीयता क़ायम रखने के लिए ज़रूरी इंतेज़ाम किये जा सकते हैं।


कब होने हैं चुनाव?
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आठ अक्तूबर होगी और अगर जरूरत पड़ी तो 17 अक्तूबर को चुनाव कराए जाएंगे। नतीजों की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed