फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   495 Iranian tourists stranded in India no flight service between India Iran due to Coronavirus

कोरोनावायरस : गायब नहीं हुए भारत आए 495 ईरानी सैलानी, हवाई सेवा बंद होने से फंसे

Fri, 06 Mar 2020 05:55 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Mar 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
495 Iranian tourists stranded in India no flight service between India Iran due to Coronavirus
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार (फाइल) - फोटो : एएनआई

टूरिस्ट वीजा पर भारत आए ईरान के 495 सैलानी गायब नहीं हुए हैं। दरअसल, कोरोना के कारण भारत-ईरान हवाई सेवा बंद होने से सभी सैलानी भारत में फंसे हैं। इनसे खतरा नहीं है। ये सैलानी चीन में कोरोना फैलने से पहले ही भारत आए थे। ईरानी सैलानियों के भारत में गायब होने संबंधी दावों को निराधार बताते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ईरानी उच्चायोग ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। भारत और ईरान के बीच हवाई सेवा बंद होने से ये सैलानी चाह कर भी नहीं लौट पा रहे।

विज्ञापन

ईरान में कोई भारतीय कोरोना संक्रमित नहीं

ईरान में रह रहे भारतीयों के बारे में  राहत की खबर है। वहां अब तक एक भी भारतीय में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ईरान स्थित भारतीय उच्चायोग लगातार अपने नागरिकों के संपर्क में है। जरूरत पड़ने पर इन्हें भारत लाने के विकल्पों पर लगातार बात हो रही है।

विज्ञापन


एक्शन प्लान बनाए केंद्र सरकार : राहुल

स्वास्थ्य मंत्री का दावा टाइटेनिक जहाज जैसा है। टाइटेनिक के कैप्टन कह रहे थे कि जहाज नहीं डूबेगा लेकिन डूब गया। इस संकट से निपटने के लिए सरकार एक्शन प्लान सार्वजनिक करे और संसाधन मुहैया कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल गांधी, कांग्रेस

 

फ्री मास्क बांटे सरकार : तेलंगाना हाईकोर्ट

तेलंगाना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह लोगों को मुफ्त में दवाईयां और मास्क बांटें। इस मामले में जीएस लक्ष्मी ने लोकहित याचिका दायर की थी। अदालत ने इस पर सुनवाई करते हुए सरकार के उठाये कदमों को नाकाफी माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed