फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   46 youths including IIM grad embrace monkhood at BAPS Swaminarayan Sanstha Ahmedabad

BAPS Swaminarayan Sanstha: IIM के पूर्व छात्र सहित 46 युवा बने संन्यासी, अब बाप्स आश्रम में करेंगे तपस्या

Sun, 08 Jan 2023 06:36 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 08 Jan 2023 06:36 AM IST
सार

BAPS Swaminarayan Sanstha: संन्यासी बनने वालों में पांच स्नातकोत्तर, 23 स्नातक, 16 इंजीनियर, एक एमबीए और एक एमपीएच शामिल है। इनमें से नौ अमेरिका, एक अफ्रीकी देश और अन्य राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल तथा गुजरात से हैं।

विज्ञापन
46 youths including IIM grad embrace monkhood at BAPS Swaminarayan Sanstha Ahmedabad
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज नगर में आयोजित एक दीक्षा समारोह में बाप्स स्वामीनारायण संस्था के महंत स्वामी महाराज ने 46 युवाओं को संन्यास जीवन में दीक्षित किया। इनमें एक आईआईएम उदयपुर के पूर्व छात्र ने भी संन्यासी बनने के लिए महंत स्वामी महाराज से प्रसादी दीक्षा ग्रहण की। इसके अलावा पांच स्नातकोत्तर, 23 स्नातक, 16 इंजीनियर, एक एमबीए और एक एमपीएच ने भी संन्यास ग्रहण किया। इनमें से नौ अमेरिका, एक अफ्रीकी देश और अन्य राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल तथा गुजरात से हैं।

विज्ञापन


संस्था के मुताबिक, आईआईएम, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका), रटगर्स यूनिवर्सिटी (अमेरिका) और मेलबर्न यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया) जैसे प्रतिष्ठित भारतीय और विदेशी संस्थानों में अध्ययन करने के बाद इन युवाओं ने सांसारिक सुख-सुविधाओं को छोड़कर संन्यास के मार्ग पर चलने का निर्णय किया है। आईआईएम-उदयपुर के पूर्व छात्र हार्दिक मिस्त्री ने कहा कि उन्होंने समाज सेवा और स्वयं के आध्यात्मिक विकास के लिए दीक्षा ली।
विज्ञापन


बाप्स आश्रम में लेंगे सात साल का प्रशिक्षण
संस्था ने बताया कि नव दीक्षित संन्यासियों का बोटाद जिले के सारंगपुर स्थित बोचासनवासी अक्षय पुरुषोत्तम संप्रदाय (बाप्स) आश्रम में सात साल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान वे सादगी से तपस्वी का जीवन व्यतीत करेंगे। प्रशिक्षण काल में ये संन्यासी स्वामीनारायण हिंदू धर्मशास्त्र, इतिहास और साहित्य के साथ-साथ रामायण, महाभारत, भगवद गीता, उपनिषदों और अन्य हिंदू शास्त्रों का अध्ययन करेंगे। इसके अलावा पाठ्यक्रम में संस्कृत, हिंदी, गुजराती तथा अंग्रेजी जैसी भाषाओं और विश्व धर्मों का अध्ययन भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed