फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   46 thousand pictures of 1067 species of birds uploaded on e bird in GBBC

GBBS: 190 देशों के पक्षी प्रेमियों ने आयोजन में लिया हिस्सा, पक्षियों की 46 हजार तस्वीरें ई-बर्ड पर हुईं अपलोड

Tue, 28 Feb 2023 05:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 05:16 AM IST
सार

देश में केरल से सबसे अधिक 9786 पक्षियों की तस्वीरें अपलोड की गईं। वहीं पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 489 प्रजातियों के पक्षियों की तस्वीरें आईं।

विज्ञापन
46 thousand pictures of 1067 species of birds uploaded on e bird in GBBC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 द ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (जीबीबीसी) के 11वें वार्षिक आयोजन में इस बार 190 देशों के पक्षी प्रमियों ने 1067 प्रजातियों की 46 हजार से अधिक तस्वीरें ऑनलाइन प्लेटफार्म ई बर्ड पर अपलोड की हैं। 17 से 20 फरवरी तक चले चार दिवसीय आयोजन में पक्षी प्रेमी, विद्यार्थी, प्रकृति प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इसमें लोगों को अपने घरों के पिछवाड़े, आंगन व छत पर आने वाले पक्षियों की तस्वीरें ऑनलाइन प्लेटफार्म ई बर्ड पर अपलोड करनी होती हैं।
विज्ञापन


देश में केरल से सबसे अधिक 9786 पक्षियों की तस्वीरें अपलोड की गईं। वहीं पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 489 प्रजातियों के पक्षियों की तस्वीरें आईं। जीबीबीसी में इस बार त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, बिहार, झारखंड और मणिपुर से भी पक्षी प्रेमियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बिहार के पक्षी प्रेमी, प्रकृतिविद राहुल कुमार ने कहा, जीबीबीबीसी को सफल बनाने के लिए बिहार के बर्डवॉचर्स ने एक साथ कड़ी मेहनत की है। इसके परिणाम भी दिख रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अधिक प्रजातियां और तस्वीरें दर्ज की गईं।
विज्ञापन


इस आयोजन ने पक्षियों के प्रति उनके जुनून को बढ़ा दिया है। बिहार भारत की कुछ सबसे सुंदर और आकर्षक पक्षी प्रजातियों का घर है। यह देखकर खुशी होती है कि इतने सारे लोग पक्षियों को लेकर सक्रिय रूप से रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed