{"_id":"611055fd8ebc3e7a807a807c","slug":"46-bodos-terrorists-surrender-in-two-days-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: दो दिनों में 46 बोड़ो आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: दो दिनों में 46 बोड़ो आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण
Mon, 09 Aug 2021 03:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, गुवाहाटी/कोकराझाड़
एजेंसी, गुवाहाटी/कोकराझाड़
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 09 Aug 2021 03:39 AM IST
सार
संगठन के प्रमुख एम बाथा ने अपने 22 सहयोगियों के साथ उदालगुड़ी के लालपानी में 22 जुलाई को आत्मसमर्पण किया था। अब तक इस संगठन के 69 आतंकी हथियार डाल चुके हैं।
विज्ञापन
नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के कैडर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में नवगठित आतंकी गुट नेशनल लिब्रेशन फ्रंट ऑफ बोड़ोलैंड (एनएलएफबी) के 44 आतंकियों ने पिछले दो दिनों में भारी मात्रा में असलहों के साथ आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 32 आतंकियों ने रविवार को और 14 ने शनिवार को आत्मसमर्पण किया था। एक महीने के भीतर इस संगठन का यह बड़ा आत्मसमर्पण है।
विज्ञापन
संगठन के प्रमुख एम बाथा ने अपने 22 सहयोगियों के साथ उदालगुड़ी के लालपानी में 22 जुलाई को आत्मसमर्पण किया था। अब तक इस संगठन के 69 आतंकी हथियार डाल चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 12 जुलाई को विधानसभा को बताया था कि 2016 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से राज्य में विभिन्न आतंकी गुटों के 3,439 आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया है।