फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   451 prisoners released on parole missing in Maharashtra during Corona period

Covid-19: महाराष्ट्र में कोरोनाकाल में पैरोल पर रिहा 451 कैदी लापता, सजायाफ्ता भी नहीं लौटे जेल

Tue, 24 Jan 2023 05:12 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 05:12 AM IST
सार

महाराष्ट्र में ऐसे 451 कैदी हैं जो कोरोना का फायदा उठाकर लापता हो गए हैं। इसमें से 357 कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस लापता कैदियों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
451 prisoners released on parole missing in Maharashtra during Corona period
कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोनाकाल में न्यायालय के आदेश पर पैरोल पर रिहा हुए कई सजायाफ्ता कैदी वापस जेल नहीं लौटे। महाराष्ट्र में ऐसे 451 कैदी हैं जो कोरोना का फायदा उठाकर लापता हो गए हैं। इसमें से 357 कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस लापता कैदियों का पता लगाने में जुटी है। महाराष्ट्र में कोरोना काल में सात साल या इससे कम की सजा पाए कैदियों को पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र की जेलों में मार्च 2020 तक लगभग 35000 कैदी थे। 
विज्ञापन


मुंबई: एंटीलिया बम मामला : पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप को जमानत नहीं
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एंटीलिया बमकांड और व्यवसायी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में गिरफ्तार पूर्व पुलिस कर्मी प्रदीप शर्मा को सोमवार को जमानत देने से इन्कार कर दिया। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति आरएन लड्डा की खंडपीठ ने कहा कि वह विशेष अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली शर्मा की जमानत याचिका खारिज कर रही है।
विज्ञापन


मुंबई: शिवसेना-वीबीए में गठबंधन, उद्धव बोले- लोकतंत्र बचाने साथ आए
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय के चुनाव से पूर्व उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) ने गठबंधन की घोषणा की है। मुंबई में संयुक्त पत्रकारवार्ता में उद्धव ठाकरे ने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हुए हैं कि लोकतंत्र बरकरार रहे। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, देश निरंकुशता की ओर बढ़ रहा है। गठबंधन पर प्रकाश आंबेडकर ने कहा, वीबीए और शिवसेना (यूबीटी) का एक साथ आना परिवर्तन की राजनीति की शुरुआत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed