फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   449810 samples have been tested so far, 35852 samples tested yesterday: ICMR

आईसीएमआर ने कहा, राज्य अगले दो दिन तक टेस्ट किट का इस्तेमाल न करें 

Tue, 21 Apr 2020 05:10 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 21 Apr 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
449810 samples have been tested so far, 35852 samples tested yesterday: ICMR
Dr, R GangaKhedkar - फोटो : ANI

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने आज कहा कि कोरोना वायरस के अबतक 4 लाख 49 हजार 810 टेस्ट हुए हैं। कल (सोमवार) 35 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए थे। साथ ही आईसीएमआर ने कहा कि इससे जुड़ी शिकायत को देखते हुए दो दिन तक टेस्ट न करने को कहा गया है।  

विज्ञापन


विज्ञापन

 
  
आईसीएमआर के डॉ. गंगाखेड़कर ने कहा कि सभी राज्यों में रैपिड टेस्ट किट बांटी गई हैं, लेकिन एक राज्य ने कहा कि वहां कुछ समस्या आई है। रैपिड और आरटी-पीसीआर टेस्ट में फर्क मिला है।

हमने कहा है कि राज्य अगले दो दिन तक इस टेस्ट किट इस्तेमाल न करें, हम इसकी खामी दूर करेंगे। जांच के बाद हम रिप्लेसमेंट के लिए कंपनी को कह सकते हैं। दो दिन तक जांच करेंगे, जांच के बाद दिशा-निर्देश जारी करेंगे।


उन्होंने कहा कि ये एक नई बीमारी है, पिछले साढ़े तीन महीने में विज्ञान आगे बढ़ा है और पीसीआर टेस्ट को ईजाद किया। अभीतक इंसानों पर पांच वैक्सीन का ट्रायल किया गया है। इससे पहले इस तरह की बीमारी का कोई मामला नहीं दिखा है। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed