{"_id":"5ff397528ebc3e41a325c77b","slug":"40th-team-of-indian-scientists-to-leave-tomorrow-for-goa-for-antarctica-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंटार्कटिका मिशन के लिए गोवा से कल रवाना होगा भारतीय वैज्ञानिकों का 40वां जत्था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंटार्कटिका मिशन के लिए गोवा से कल रवाना होगा भारतीय वैज्ञानिकों का 40वां जत्था
Tue, 05 Jan 2021 04:01 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 05 Jan 2021 04:01 AM IST
विज्ञापन
Antarctica - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंटार्कटिका के लिए भारतीय वैज्ञानिकों का 40वां जत्था बुधवार को गोवा से रवाना होगा। कोरोना के चलते इस बार महज 47 वैज्ञानिक ही अंटार्कटिका मिशन के लिए जा रहे हैं। इनमें वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर और टेक्निशियन शामिल हैं। इनके साथ ध्रुवीय क्षेत्र के तीन विशेषज्ञ भी जाएंगे।
विज्ञापन
दक्षिण गोवा के वॉस्को स्थित मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट पर सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और भारतीय डाक के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दल को औपचारिक विदाई दी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पूरी यात्रा के लिए जहाज का ईंधन मुहैया करा रही है और भारतीय डाक ने इस मौके पर एक खास डाक टिकट जारी किया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक दल को लेकर एक जहाज बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के लिए रवाना होगा। केप टाउन से अंटार्कटिका पहुंचने में इन्हें 18 दिन लगेंगे। केप टाउन से दो हेलिकॉप्टर वैज्ञानिकों को अंटार्कटिका स्थित भारतीय अनुसंधान केंद्र पहुंचेंगे। इस दल के पहुंचने के बाद वहां 15 महीने से काम कर रहे 48 सदस्य वापस लौटेंगे।
विज्ञापन