फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   4 tonnes of gold sold in 48hrs after Nov 8

नोटबंदी के ठीक बाद 48 घंटों में बिका था 4 टन सोना

Mon, 02 Jan 2017 10:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
4 tonnes of gold sold in 48hrs after Nov 8
gold - फोटो : demo pic
 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर की रात अचानक लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद बड़ी मात्रा में काले धन को सफेद करने के लिए सोना खरीदा गया।  सेंट्रल एक्साइज इंटेलिजेंस के आंकड़ों के मुताबिक नोटबंदी के बाद के 48 घंटों के भीतर देशभर में करीब 4 टन सोना बेचा गया। बेचे गए सोने की कीमत 1250 करोड़ रुपए से भी अधिक थी। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि करीब 2 टन सोना 8 नवंबर को ही बेचा गया। 


सरकारी एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली के एक बड़े ज्वैलर ने 8 नवंबर की रात 700 से अधिक लोगों को 45 किलोग्राम सोना बेचा। इसी ज्वैलर की ठीक एक दिन पहले की ब्रिक्री महज 820 ग्राम सोने की थी। दूसरी ओर इसी दिन चेन्नई के ललिता ज्वैलर्स ने 200 किलो सोना बेचा जबकि इससे पहले दिन उसने केवल 40 ग्राम सोना ही बेचा था। वहीं, जयपुर के लावत ज्वैलर का स्टॉक 7 नवंबर को 100 ग्राम था, जो कि 8 तारीख को 30 किलो हो गया। देशभर में सर्राफा कारोबारियों से पूछताछ के बाद 400 जूलर्स द्वारा 20 करोड़ के टैक्स चोरी की बात सामने आई है। जांच पूरी होने तक यह आकड़ा 100 करोड़ तक भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed