फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   4 persons arrested in connection with an attack on a couple travelling by bus from Mangaluru to Bengaluru

कर्नाटक: दूसरे धर्म की लड़की संग सफर कर रहे युवक को पीटा, फिर मारा चाकू, चार गिरफ्तार

Sat, 03 Apr 2021 12:52 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 03 Apr 2021 12:52 PM IST
सार

  • कर्नाटक में दूसरे धर्म की लड़की के साथ सफर कर रहे युवकी की पिटाई 
  • मेंगलुरू से बंगलूरू जा रहे युवक-युवती को बस से उतारा और युवक पर चाकू से वार 
  • पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन
4 persons arrested in connection with an attack on a couple travelling by bus from Mangaluru to Bengaluru
knife

विस्तार

कर्नाटक में सफर कर रहे एक जोड़े के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। दूसरे धर्म की लड़की के साथ सफर कर रहे एक 23 साल के युवक को बेरहमी से पीटा गया है और उस पर चाकू से कई वार किए गए। अबतक पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


यह मामला मेंगलुरू का है। यह जोड़ा मेंगलुरू से बंगलूरू बस में सफर कर रहा था। मेंगलुरू पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को अबतक गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि ये जोड़ा एक अप्रैल को बस से सफर कर रहे थे। रात साढ़े नौ बजे बस को रोका गया और दोनों को बस से नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन

 

दोनों को बस से उतारने के बाद युवक को बेरहमी से पीटा गया और उस पर कई बार चाकू से वार किए गए। इस बीच जैसे ही लड़की ने उसे बचाना चाहा तो उसे भी चोट पहुंचाई गई। पुलिस की माने तो चार लोग गाड़ी से आए थे और उन्होंने बस को रुकवाया था। 

युवक-युवती को बस से उतारकर युवक को पीटा और उसके पिछले हिस्से पर चाकू से वार किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक अस्पताल में भर्ती है और अब उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने जानकारी दी कि ये दोनों क्लासमेट हैं। युवती बंगलूरू जा रही थी और उसका दोस्त उसकी मदद के लिए साथ जा रहा था। 


युवती ने पुलिस को बताया कि पिछले कई सालों से वो युवक को जानती है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच के लिए एसीपी के नेतृत्व में विशेष टीम को गठित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed