फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   4 people died after speeding truck hit many vehicles on Mumbai-Pune Expressway Highway in Maharashtra

महाराष्ट्र में रफ्तार का कहर : बेकाबू ट्रक ने ट्रैफिक में फंसे कई वाहनों को मारी टक्कर, चार की मौत

Tue, 15 Feb 2022 12:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Feb 2022 12:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
4 people died after speeding truck hit many vehicles on Mumbai-Pune Expressway Highway in Maharashtra
महाराष्ट्र में सड़क हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैफिक में फंसे कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सुबह रफ्तार के कहर ने 4 लोगों की जान ले ली। मंगलवार की सुबह 6:30 बजे रायगढ़ के खोपोली में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गई। ट्रक ने ट्रैफिक में फंसे कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियां बुरी तरह पिचक गई। 
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि पुणे से करीब 70 किलोमीटर मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे हाइवे पर करीब साढ़े छह बजे हादसा हुआ। खपोली के  पास ट्रैफिक के चलते कई वहान रुके थे, तभी अचानक पुणे की ओर जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित हो गया। जिसने ट्रैफिक में खड़ी कई कार, एक टेंपो सहित छह वाहनों को टक्कर मार दी। एक स्विफ्ट कार में सवार चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बचाव दल और एक्सप्रेस वे आपातकालीन प्रतिक्रिया दस्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना से एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। एक घंटे बाद यातायात को फिर से सुचारू करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed