फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   4 lack debited doctor's debit card instead of 40 rs at toll booth

टोल पर 40 की जगह काटे डॉक्टर के 4 लाख, मांगे तो किया इनकार

Tue, 14 Mar 2017 02:05 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Tue, 14 Mar 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
4 lack debited doctor's debit card instead of 40 rs at toll booth

ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन के लिए सरकार बेशक लोगों को जागरूक करने के लिए पूरा दम लगाए हुए है लेकिन कई बार इसके ऐसे नुकसान भी सामने आ जाते हैं कि सुनने वाले भी हैरत में पड़ जाएं। 

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हुआ कर्नाटक के एक डॉक्टर के साथ, जिनके टोल प्लाजा पर 40 रुपये की जगह 4 लाख रुपये अकाउंट से काट लिए गए। डॉक्टर ने इस पर आपत्ति की तो टोल कर्मियों ने बाकी पैसे देने से इंकार कर दिया, मामला पुलिस तक पहुंचा तब जाकर डॉक्टर की बाकी रकम वापस हुई। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला मंगलुरू जिले का है जहां कर्नाटक के मैसूरू निवासी एक डॉक्टर अपनी कार से मुंबई के लिए सफर कर रहे थे। कोच्चि मुंबई नेशनल हाइवे पर गुंडमी टोल गेट पर शनिवार सुबह 40 रुपये का टोल चुकाने के लिए उन्होंने अपना डेबिट कार्ड टोल कर्मी को दिया। उड़पी से 18 किलोमीटर पहले बने टोल गेट पर टोल कर्मी ने टोल काटा और पर्ची सहित कार्ड उन्हें वापिस कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड लेकर डॉक्टर ने जेब में रखा और अपनी कार आगे बढ़ा दी। इसी बीच उनके फोन पर एक मैसेज पहुंचा जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। मैसेज में उनके अकाउंट से 4 लाख रुपये कटने का जिक्र था। 

पुलिस के आने के बाद टोल कर्मियों ने वापिस किए पैसे

4 lack debited doctor's debit card instead of 40 rs at toll booth

डॉक्टर ने पूरा मैसेज पढ़ा तो पला चला कि टोल गेट पर ही टोल कर्मी ने उनके अकाउंट से 40 रुपये की बजाय 4 लाख रुपये काट लिए। वह वापिस पहुंचे और टोल कर्मियों से इसकी शिकायत की, ले‌किन उन्होंने अपनी गलती मानने से ही इंकार कर दिया।

दो घंटे की मशक्कत के बाद भी जब डॉक्टर अपने पैसे वापिस पाने में सफल रहे तो उन्होंने पांच किलोमीटर दूर कोटा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह एक हेड कांस्टेबिल के साथ वापस टोल गेट पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद टोल कर्मियों ने अपनी गलती मानीं और पैसे वापस करने के लिए तैयार हुए।

टोल कर्मियों ने डॉक्टर के बाकी पैसे चेक द्वारा वापिस करने की पेशकश की, लेकिन डॉक्टर नकद में ही पैसे लेने पर अड़ गए। इसके बाद टोल कर्मियों ने अपने सीनियर्स से इस बारे में बात की, जिसके बाद नकद के रूप में 3,99,960 रुपये डॉक्टर को वापस किए गए। पुलिस ने बताया कि गुंडमी गेट पर रोजाना कलेक्‍शन 8 लाख रुपये के करीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed