फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   4,001 MLAs own assets worth Rs 54,545 cr: ADR

ADR: देश के 4001 मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति 54545 करोड़, यह तीन राज्यों के वार्षिक बजट से भी ज्यादा

Tue, 01 Aug 2023 08:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Aug 2023 08:27 PM IST
सार

ADR: देश के 4,001 मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति 54,545 करोड़ रुपये है, जो नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के संयुक्त वार्षिक बजट से अधिक है।

विज्ञापन
4,001 MLAs own assets worth Rs 54,545 cr: ADR
विधायकों की संपत्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के 4,001 मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति 54,545 करोड़ रुपये है, जो नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के संयुक्त वार्षिक बजट से अधिक है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। इन्होंने विधायकों द्वारा अपना पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर हलफनामों से आंकड़ों को निकाला है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि 4,033 विधायकों में से 4,001 के हलफनामों का विश्लेषण किया गया है। इसमें कहा गया है कि 84 राजनीतिक दलों और निर्दलीय विधायकों की प्रति विधायक औसत संपत्ति 13.63 करोड़ रुपये है। इसमें आगे कहा गया है कि 4,001 मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति 54,545 करोड़ रुपये है। यह राशि तीन राज्यों नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के संयुक्त वार्षिक बजट से अधिक है, जो कुल 49,103 करोड़ रुपये है। नगालैंड का 2023-24 का वार्षिक बजट 23,086 करोड़ रुपये, मिजोरम का 14,210 करोड़ रुपये और सिक्किम का 11,807 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख दलों में भाजपा के 1,356 विधायकों की औसत संपत्ति 11.97 करोड़ रुपये, कांग्रेस के 719 विधायकों की औसत संपत्ति 21.97 करोड़ रुपये, तृणमूल कांग्रेस के 227 विधायकों की औसत संपत्ति 3.51 करोड़ रुपये, आप के 161 विधायकों की औसत संपत्ति 10.20 करोड़ रुपये और वाईएसआरसीपी के 146 विधायकों की औसत संपत्ति 23.14 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा और कांग्रेस विधायकों की कुल संपत्ति क्रमश: 16,234 करोड़ रुपये और 15,798 करोड़ रुपये है, जो 84 राजनीतिक दलों के मौजूदा विधायकों और निर्दलीय विधायकों की कुल संपत्ति 54,545 करोड़ रुपये का 58.73 फीसदी (32,032 करोड़ रुपये) है। इसमें कहा गया है कि कर्नाटक के 223 विधायकों की कुल संपत्ति 14,359 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र के 284 विधायकों की संपत्ति 6,679 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश के 174 विधायकों की संपत्ति 4,914 करोड़ रुपये है।

कर्नाटक के 223 विधायकों की संपत्ति मिजोरम और सिक्किम के व्यक्तिगत वार्षिक बजट 2023-24 से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सभी मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति 54,545 करोड़ रुपये का 26 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed