{"_id":"5dcc05cd8ebc3e5b191b9c58","slug":"3d-view-of-a-crater-imaged-by-tmc-2-terrain-mapping-camera-of-chandrayaan-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो: चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की सतह की थ्रीडी तस्वीर भेजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इसरो: चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की सतह की थ्रीडी तस्वीर भेजी
Wed, 13 Nov 2019 07:28 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 13 Nov 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
क्रेटर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को पहली बार चंद्रमा की सतह की थ्रीडी तस्वीर जारी की। बता दें इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया था। यह आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले के श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इस प्रोजेक्ट पर सरकार के करीब 978 करोड़ रुपये खर्च आया था।
20 अगस्त को चंद्रयान दो सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में घुसा। इसके बाद 02 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हुआ और लैंडिंग के लिए आगे बढ़ा। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ के उतरने की सारी प्रक्रिया सामान्य थी। 35 किमी ऊपर से सतह पर उतरने की प्रक्रिया का काउंटडाउन 1:38 बजे शुरू हुआ। 13 मिनट 48 सेकंड तक सब कुछ सही चला। तालियां भी गूंजी, मगर आखिरी के डेढ़ मिनट पहले जब विक्रम 2.1 किमी ऊपर था, तभी करीब 1:55 बजे उसका इसरो से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
यह स्थिति करीब 12 मिनट तक रही। करीब 2:07 बजे वैज्ञानिकों ने बताया कि संपर्क बहाल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, 2.18 बजे इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया, विक्रम से संपर्क टूट गया है। हम आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवन और उनकी टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा, जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हिम्मत रखिए।
विज्ञापन
Indian Space Research Organisation (ISRO): 3D view of a crater imaged by TMC-2 (Terrain Mapping Camera) of Chandrayaan 2. pic.twitter.com/fTsCQTRn1X
— ANI (@ANI) November 13, 2019विज्ञापन