फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3D view of a crater imaged by TMC-2 Terrain Mapping Camera of Chandrayaan 2

इसरो: चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की सतह की थ्रीडी तस्वीर भेजी

Wed, 13 Nov 2019 07:28 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 13 Nov 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
3D view of a crater imaged by TMC-2 Terrain Mapping Camera of Chandrayaan 2
क्रेटर - फोटो : ANI
(भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को पहली बार चंद्रमा की सतह की थ्रीडी तस्वीर जारी की।  बता दें इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया था। यह आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले के श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इस प्रोजेक्ट पर सरकार के करीब 978 करोड़ रुपये खर्च आया था। 
विज्ञापन

 


20 अगस्त को चंद्रयान दो सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में घुसा।  इसके बाद 02 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हुआ और लैंडिंग के लिए आगे बढ़ा। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ के उतरने की सारी प्रक्रिया सामान्य थी। 35 किमी ऊपर से सतह पर उतरने की प्रक्रिया का काउंटडाउन 1:38 बजे शुरू हुआ। 13 मिनट 48 सेकंड तक सब कुछ सही चला। तालियां भी गूंजी, मगर आखिरी के डेढ़ मिनट पहले जब विक्रम 2.1 किमी ऊपर था, तभी करीब 1:55 बजे उसका इसरो से संपर्क टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थिति करीब 12 मिनट तक रही। करीब 2:07 बजे वैज्ञानिकों ने बताया कि संपर्क बहाल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, 2.18 बजे इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया, विक्रम से संपर्क टूट गया है। हम आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवन और उनकी टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा, जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हिम्मत रखिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed