फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   383 policemen lost their lives during the service in a year

एक साल में 383 पुलिसकर्मियों ने सेवाकाल के दौरान गंवाई जान

Sun, 22 Oct 2017 02:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
 383 policemen lost their lives during the service in a year
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : FILE PHOTO
पिछले एक साल के दौरान 383 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान शहादत दी। इनमें 56 कर्मी बीएसएफ और 42 जम्मू-कश्मीर पुलिस से थे। पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खुफिया विभाग के प्रमुख राजीव जैन ने शनिवार को यह बात कही। इससे पहले, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र की ओर से शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


जैन ने कहा कि सितंबर 2016 से अगस्त 2017 के बीच ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले 383 पुलिसकर्मियों में से 76 उत्तर प्रदेश पुलिस, 56 बीएसएफ, 49 सीआरपीएफ, 42 जम्मू-कश्मीर पुलिस, 23 छत्तीसगढ़, 16 पश्चिम बंगाल, 13 दिल्ली और 13 सीआईएसएफ से थे। इसके अलावा बिहार और कर्नाटक पुलिस के 12-12 और आईटीबीपी के 11 जवानों की भी सेवाकाल के दौरान जान गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद कर नम हुई हर किसी की आंख, देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर पुलिसकर्मी पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलीबारी, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान, नक्सली हमलों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश के दौरान शहीद हुए हैं। 

पुलिस स्मृति दिवस पर उन 10 पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद किया जाता है जिन्होंने 1959 में चीन से लगने वाली भारतीय सीमा की सुरक्षा के दौरान अपने जान न्यौछावर कर दी थी। इसके अलावा देश की एकता और अखंडता के लिए जान देने वाले 34,400 अन्य पुलिसकर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed