{"_id":"5ef13cdf8ebc3e42b92537ec","slug":"3721-corona-patients-rise-in-just-one-day-in-maharashtra-62-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में केवल एक दिन में बढ़े कोरोना के 3721 मरीज, 62 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में केवल एक दिन में बढ़े कोरोना के 3721 मरीज, 62 की मौत
Tue, 23 Jun 2020 04:51 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 23 Jun 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कहर से जूझ रहे महाराष्ट्र में सोमवार को एक दिन मे 3721 नए संक्रमित सामने आए जबकि बीते 24 घंटे में 62 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 1962 संक्रमित स्वस्थ हुए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सोमवार तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 35 हजार 796 पहुंच गई।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का दावा है कि सूबे में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का औसत 49.78 फीसदी है जबकि मृत्युदर 4.67 प्रतिशत है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में 61793 कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीज हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें से 29720 एक्टिव मरीज अकेले मुंबई और 14555 ठाणे में हैं। बीते 24 घंटे में मुंबई में 1097 नए संक्रमित सामने आए और 20 की मौत हुई। वहीं ठाणे जिले में 16 की मौत हुई।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 27,446 गिरफ्तार
महाराष्ट्र में लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी करने वाले अब तक 27,446 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा इन लोगों को आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक ट्वीट में देशमुख ने कहा, लॉकडाउन शुरू होने से अब तक 1,33,730 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 27,446 लोगों को गिरफ्तार किया और 83,970 वाहनों को जब्त किया गया है। इन नियमों के उल्लंघन करने वालों से अब तक 8,41,32,461 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। मालूम हो कि महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में 55 और पुलिसकर्मी संक्रमित
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 55 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद अब तक राज्य में 4103 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 48 पुलिस वालों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव मामलों में से 1016 केस एक्टिव हैं। वहीं, 3039 पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इस बीच, मुंबई में स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ) के एक जवान की मौत हुई है। एसआरपीएफ में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है।