फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3600 crore rupees accepted for infrastructure development of 13 central universities in these states

13 केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए 3600 करोड़ रुपए स्वीकृत, इन राज्यों में होगा निर्माण 

Wed, 16 Jan 2019 08:49 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 16 Jan 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
3600 crore rupees accepted for infrastructure development of 13 central universities in these states
JAMMU CENTRAL UNIVERSITY - फोटो : File Photo

देश के विभिन्न राज्यों में 13 नए केंद्रीय विश्वविद्यालयों का निर्माण होगा। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को 3600 करोड़ रुपये की लागत से 13 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी। अगले तीन साल में इन विश्वविद्यालयों का निर्माण होगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय कानून 2009 के तहत इन नए केंद्रीय विश्वविद्यालयों का गठन बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु में होगा। 11 राज्यों में जहां एक-एक विश्वविद्यालय बनाए जाने हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर में दो विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि 13 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए आवर्ती लागत और परिसरों के लिए आवश्यक बुनियादी निर्माण पर 3639.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि अगले 36 महीने के अंदर सभी कार्य पूरे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैबिनेट की तरफ से इन विश्वविद्यालयों के लिए पहले मंजूर 3000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त 1474.65 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल से अधिक संख्या में लोग उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और शैक्षणिक सुविधाओं में क्षेत्रीय असंतुलन कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed