फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   36 political parties attended dinner of NDA, showed trust on PM narendra Modi

एनडीए के डिनर में शामिल हुए 36 दल, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा

Wed, 22 May 2019 01:35 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 22 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
36 political parties attended dinner of NDA, showed trust on PM narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने से पहले मंगलवार को भाजपा द्वारा आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में 36 दलों के नेताओं ने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में तीन सहयोगी दलों के नेता नहीं आ सके, लेकिन उन्होंने लिखित में अपना समर्थन दिया है। 

विज्ञापन


भोज कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि एनडीए की बैठक और डिप्लोमेसी के बाद एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न केवल अपना नेता चुनने की बात कही गई बल्कि उनके नेतृत्व की तारीफ में कसीदे भी पढ़े गए। यहां मौजूद सभी पार्टियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना विश्वास जताया। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने बताया कि एनडीए की बैठक में रामविलास पासवान ने प्रस्ताव पेश किया, जिसे सभी दलों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। प्रस्ताव में कहा गया कि एनडीए वास्तविक मायनों में भारत के सपनों और आकांक्षाओं का गठबंधन है। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों को बधाई देने के साथ भारत को और मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने बताया कि एनडीए ने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में विकास की गति को और आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर में सौ लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा साथ ही कृषि और ग्रामीण विकास में 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। 

प्रस्ताव में किसानों की आय को दोगुना करने, अंतरराष्ट्रीय जगत पर बढ़ी साख, आतंकवाद की भी चर्चा की गई। साथ ही पश्चिम बंगाल और केरल में हुई राजनीतिक हिंसा की भी निंदा की गई। राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाले थे, अब आने वाले पांच सालों में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। 

बैठक के बाद रामविलास पासवान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमारा लक्ष्य कभी भी सत्ता पाना नहीं रहा है। हमारा लक्ष्य नए भारत का निर्माण है। पांच साल में हमने वोट के लिए कोई फैसला नहीं लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed