फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   36 lakh people affected by floods in Assam 92 deaths

पूर्वोत्तर से मुंबई तक बारिश का कहर, असम में बाढ़ से 36 लाख लोग प्रभावित, जिंदगी पटरी से उतरी

Thu, 16 Jul 2020 04:23 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुवाहाटी
अमर उजाला नेटवर्क, गुवाहाटी Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 16 Jul 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
36 lakh people affected by floods in Assam 92 deaths
असम के भी कई हिस्सों में बन गए हैं बाढ़ के हालात - फोटो : PTI
पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ की हालत लगातार बिगड़ रही है। बाढ़ के कारण अब तक 92 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 36 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। ब्रह्मपुत्र सहित राज्य की आठ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य के 33 में से 26 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं।
विज्ञापन

 
राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक सींग वाले गैंडों के लिए मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क का 80 फीसदी हिस्सा पानी में डूब गया है। पार्क के निदेशक पी शिवकुमार ने बताया कि 66 पशुओं की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ऊपरी असम के बाढ़-प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया है। सोनोवाल ने जोरहाट में एक राहत शिविर का भी दौरा किया। इन शिविरों में फिलहाल 25 हजार लोगों को रखा गया है।
विज्ञापन

मुंबई में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट

मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में बुधवार को भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। पहले के ऑरेंज अलर्ट में संशोधन करते हुए इसे रेड अलर्ट जारी करना पड़ा। शहर में मंगलवार रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक आरके जेनमानी ने कहा कि ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अगले 18 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।


उत्तराखंड: 31 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से बदरीनाथ हाईवे 31 घंटे बाद बुधवार शाम करीब सात बजे खोला जा सका। वहीं उत्तराखंड में दक्षिण पश्चिमी मानसून कमजोर पड़ गया है। इससे मानसून सीजन की बारिश में कमी आ सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को समाप्त 24 घंटों के दौरान राज्य में कई स्थानों पर भारी और कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इस दौरान राजधानी देहरादून व धुमाकोट में 70, गैरसैंण में 50, नंदप्रयाग में 40 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून के अगले कुछ दिन में गति पकड़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed