पूर्वोत्तर से मुंबई तक बारिश का कहर, असम में बाढ़ से 36 लाख लोग प्रभावित, जिंदगी पटरी से उतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक सींग वाले गैंडों के लिए मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क का 80 फीसदी हिस्सा पानी में डूब गया है। पार्क के निदेशक पी शिवकुमार ने बताया कि 66 पशुओं की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ऊपरी असम के बाढ़-प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया है। सोनोवाल ने जोरहाट में एक राहत शिविर का भी दौरा किया। इन शिविरों में फिलहाल 25 हजार लोगों को रखा गया है।
मुंबई में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट
मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में बुधवार को भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। पहले के ऑरेंज अलर्ट में संशोधन करते हुए इसे रेड अलर्ट जारी करना पड़ा। शहर में मंगलवार रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक आरके जेनमानी ने कहा कि ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अगले 18 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
उत्तराखंड: 31 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे
पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से बदरीनाथ हाईवे 31 घंटे बाद बुधवार शाम करीब सात बजे खोला जा सका। वहीं उत्तराखंड में दक्षिण पश्चिमी मानसून कमजोर पड़ गया है। इससे मानसून सीजन की बारिश में कमी आ सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को समाप्त 24 घंटों के दौरान राज्य में कई स्थानों पर भारी और कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इस दौरान राजधानी देहरादून व धुमाकोट में 70, गैरसैंण में 50, नंदप्रयाग में 40 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून के अगले कुछ दिन में गति पकड़ने की उम्मीद है।