{"_id":"5fd53cac8ebc3e3ec81e5315","slug":"36-fishermen-arrest-for-fishing-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: मछली पकड़ने पर 36 मछुआरे गिरफ्तार, पांच नौकाएं जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: मछली पकड़ने पर 36 मछुआरे गिरफ्तार, पांच नौकाएं जब्त
Sun, 13 Dec 2020 03:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, केंद्रपाड़ा (ओडिशा)।
एजेंसी, केंद्रपाड़ा (ओडिशा)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 13 Dec 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में केंद्रपाड़ा जिले मे गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में कछुओं की बहुलता वाले क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ने पर 36 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मछली पकड़ने वाली पांच नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया क्योंकि इस क्षेत्र में मछली पकड़ना प्रतिबंधित हैं। गिरफ्तार किए गए लोग बालासोर केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के पेशेवर मछुआरे हैं।
विज्ञापन
वन अधिकारियों ने कहा कि मछुआरों ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम ओडिशा समुद्री मत्स्य पालन विनियमन अधिनियम और अन्य नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए निषिद्ध क्षेत्रों में अतिक्रमण किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऑलिव रिडले कछुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर प्रवेश करने की घटनाओं में अब तक 76 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। एक नवंबर से अब तक 12 नौकाओं को भी जब्त किया गया।