{"_id":"60a2a677ff573d67895cf687","slug":"36-children-of-two-orphanages-in-tripura-test-positive-for-covid19-treatment-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा : दो अनाथालय की 36 लड़कियां कोरोना वायरस से संक्रमित, सभी को किया गया आइसोलेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा : दो अनाथालय की 36 लड़कियां कोरोना वायरस से संक्रमित, सभी को किया गया आइसोलेट
Mon, 17 May 2021 10:53 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 17 May 2021 10:53 PM IST
सार
अगरतला के जवाहरलाल नेहरू गर्ल्स होम में एक लड़की के बीमार पड़ने के बाद जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जांच करने पर 31 और लड़कियां संक्रमित पाई गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में दो अनाथालयों में रहने वाली 36 लड़कियां कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इनकी उम्र पांच साल से 16 साल के बीच है। एक मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सभी की हालत स्थिर है और अनाथालय में ही ये पृथकवास में रह रही हैं।
विज्ञापन
राज्य के शिक्षा मंत्री रतनलाल नाथ ने बताया कि नरसिंहगढ़ स्थित जवाहरलाल नेहरू गर्ल्स होम की 32 जबकि उजान अभॉयनगर चिल्ड्रन्स होम की चार लड़कियां संक्रमित पाई गई हैं। नाथ ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू गर्ल्स होम में एक लड़की के बीमार पड़ने के बाद जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जांच करने पर 31 और लड़कियां संक्रमित पाई गईं।
विज्ञापन
नाथ मंत्रिमंडल प्रवक्ता भी हैं। मंत्री ने बताया कि बाद में उजान अभॉयनगर चिल्ड्रन्स होम में भी लड़कियों की जांच की गई, जहां संक्रमण के चार मरीज़ मिले। नाथ ने बताया कि इन लड़कियों का उचित उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
राज्य में सोमवार को संक्रमण के कम से कम 335 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,816 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं 10 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 438 हो गई। यहां फिलहाल 4,561 मरीजों का उपचार चल रहा है।