फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   350 people detained during Vidarbha statehood protest in Nagpur

Maharashtra: विदर्भ को राज्य बनाने की मांग को लेकर निकाला मार्च, पुलिस ने हिरासत में लिए 350 लोग

Sat, 10 Aug 2024 08:56 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: बशु जैन Updated Sat, 10 Aug 2024 08:56 PM IST
सार

आरएएस लंबे समय से आर्थिक और प्रशासनिक उपेक्षा का हवाला देते हुए विदर्भ को राज्य का दर्जा देने की वकालत कर रहा है।

विज्ञापन
350 people detained during Vidarbha statehood protest in Nagpur
विदर्भ राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोगों को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र को राज्य बनाने की मांग को लेकर शनिवार को लोग सड़क पर उतरे। लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने 350 लोगों को हिरासत में लिया। जिन्हें शाम को रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


पूर्व विधायक वामनराव चटप के नेतृत्व में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति (वीआरएएस) के कार्यकर्ता यशवंत स्टेडियम में एकत्र हुए और विधान भवन की ओर बढ़े। कार्यकर्ताओं ने जीरो माइल चौराहे पर जाम लगा दिया। साथ ही चौराहे पर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने 350 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन को लेकर सीताबुलडी, जीरो माइल और विधान भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


वीआरएएस लंबे समय से आर्थिक और प्रशासनिक उपेक्षा का हवाला देते हुए विदर्भ को राज्य का दर्जा देने की वकालत कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान बिजली दरों और किसान ऋण राहत पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed