फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   35 thousand students wrongly failed in Mumbai University said RTI

आरटीआई: मुंबई विश्वविद्यालय ने गलत तरीके से फेल किए थे 35 हजार छात्र

Wed, 17 Oct 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 17 Oct 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
35 thousand students wrongly failed in Mumbai University said RTI

मुंबई विश्वविद्यालय में बीते साल 35 हजार छात्रों को गलत तरीके से फेल कर दिया गया था। इन छात्रों ने इसके बाद 1.81 लाख आंसर शीट के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया।  पुनर्मूल्यांकन के बाद ये छात्र पास हो गए। इस बात का खुलासा आरटीआई के जवाब में हुआ है। पुनर्मूल्यांकन के लिए करीब 97,313 छात्रों ने आवेदन किया था।


loader

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को मूल्यांकन प्रक्रिया में भरोसा नहीं था। इससे पहले यह बात भी सामने आई कि साल 2014-2016 के बीच करीब 73 हजार छात्रों यानी हर तीन में से एक को गलत तरीके से फेल किया गया था। जिसके बाद मूल्यांकन करने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

समर सेशन में भी 49,596 छात्रों को शक था कि उनके अांसर शीट ठीक से चेक नहीं किए गए। इसके बाद उन्होंने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। फिर 16,739 छात्रों ने पाया कि वह तो परीक्षा में पास थे। इसके बाद सेकेंड हाफ 2017 में एक बार फिर 47,717 छात्रों ने 76,086 आंसर शीट की दोबारा जांच कराने के लिए आवेदन किया था। आंसर शीट दोबारा चेक होने के बाद इनमें से 18,254 ने परीक्षा पास कर ली।

फर्स्ट हाफ में भी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले 44,441 छात्रों में से 16,934 ने परीक्षा पास कर ली। यह सभी जानकारी आरटीआई के माध्यम से मिली है। आरटीआई कार्यकर्ता विहास दुर्वे का कहना है कि मुंबई विश्वविद्यालय में परीक्षा देने वाले छात्र विश्वास खोते जा रहे हैं। स्थिति उन छात्रों को और भी ज्यादा गुमराह करने वाली है जिन्हें पुनर्मूल्यांकन कराने के बाद भी परिणाम समय पर नहीं मिला। साथ ही उन छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed