फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   35 thousand crores for Covid 19 vaccine says Union budget 2021

बजट 2021 में कोरोना पर दिया गया विशेष ध्यान, वैक्सीन के लिए दिए 35 हजार करोड़ रुपये

Mon, 01 Feb 2021 03:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 01 Feb 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
35 thousand crores for Covid 19 vaccine says Union budget 2021
corona vaccine - फोटो : PTI
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सोमवार को बजट पेश किया। इस बार स्वास्थ्य सेवाओं पर तो ध्यान दिया ही गया है, साथ ही अपेक्षित रूप से कोरोना महामारी से बचाव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए बनाई गई कोविड-19 वैक्सीन के लिए बजट में 35 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर सरकार और भी पैसे देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


बाल मृत्यु को लेकर उन्होंने कहा कि न्यूमोकोल वैक्सीन भारत निर्मित उत्पाद है। वर्तमान में यह केवल पांच राज्यों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि इसे आने वाले समय में पूरे देश में लागू किया जाएगा। ऐसा करने से देश में प्रति वर्ष 50 हजार से अधिक बाल मृत्यु को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य और कल्याण के लिए इस वर्ष के बजट को 94452 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 223846 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यानी इसमें 137 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed