{"_id":"604971088ebc3e58fe368a69","slug":"35-percent-reduction-in-one-day-due-to-decrease-in-the-pace-of-corona-vaccination-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona vaccination: टीकाकरण की रफ्तार घटी, एक दिन में 35 फीसदी कमी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona vaccination: टीकाकरण की रफ्तार घटी, एक दिन में 35 फीसदी कमी
Thu, 11 Mar 2021 06:56 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज पर रोक लगने के बाद इसका असर पूरे देश पर दिखाई देने लगा है। एक दिन में ही टीकाकरण में 35 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। बीते सोमवार को देश भर में 20 लाख से भी ज्यादा लोगों को टीका लगा था, लेकिन मंगलवार को 13 लाख लोगों को ही वैक्सीन लग सकी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के अलावा उत्तराखंड सहित कुछ राज्यों में टीकाकरण की गति मंद है। इसकी वजह से भी टीकाकरण के आंकड़ों पर असर पड़ रहा है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिन में देश में रोजाना 30 लाख से भी अधिक लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन आपूर्ति नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए राजस्थान सरकार ने टीकाकरण पर रोक लगा दी थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को गलत बताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बातचीत करने की जानकारी दी है। हालांकि बुधवार को भी राजस्थान में पहली डोज का टीकाकरण नहीं किया गया।
विज्ञापन
रोक के बावजूद राजस्थान शीर्ष पर
पिछले एक दिन में 13.59 लाख डोज ही दिए गए। इनमें 10.69 लाख लोगों ने पहली और 2.98 लाख ने दूसरी डोज ली। देश में अब तक 2.43 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। इनमें 2 करोड़ पहले डोज और 43 लाख दूसरे डोज शामिल हैं। टीका लगाने के मामले में राजस्थान सबसे आगे है, जहां करीब 24 लाख को टीका लगाया जा चुका है।
16 जनवरी से 28 फरवरी तक करीब 1.43 करोड़ लोगों को टीका लगा था। वहीं मार्च के पहले हफ्ते में ही 50 लाख से अधिक डोज दिए गए। यानी हर दिन औसतन 7.5 लाख से अधिक डोज दिए हैं। अब तक देश में 71.30 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 38.90 लाख कर्मचारियों ने दूसरी डोज भी ले ली है। वहीं फ्रंटलाइन वर्करों की बात करें तो 69.36 लाख ने पहली और 4.73 लाख ने दूसरी डोज ली है।