{"_id":"602a67878ebc3ee9061a1ced","slug":"35-lakh-employees-of-central-government-will-get-medical-test-and-treatment-at-low-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के 35 लाख कर्मियों को मिली सस्ते इलाज की सौगात, पढ़ें कितने रुपये में होगा मेडिकल टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार के 35 लाख कर्मियों को मिली सस्ते इलाज की सौगात, पढ़ें कितने रुपये में होगा मेडिकल टेस्ट
Mon, 15 Feb 2021 05:52 PM IST
Harendra Chaudhary
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 15 Feb 2021 05:52 PM IST
सार
एनएबीएल और एनएबीएच से मान्यता प्राप्त किसी भी लैब में कोई कर्मचारी अपना टेस्ट या इलाज कराता है, तो उन्हें सस्ते दरों पर सुविधा मिलेगी। अगर कोई लैब मान्यता प्राप्त नहीं है तो वहां पर मौजूदा दरों की तुलना में 15 फीसदी कम दाम लिया जाएगा...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने सीजीएचएस के दायरे में आने वाले 35 लाख कर्मियों को सस्ते इलाज की एक बड़ी सौगात दी है। जो भी प्राइवेट अस्पताल, सीजीएचएस के साथ जुड़े हैं, उनमें करीब दो दर्जन बीमारियों का इलाज सस्ते दामों पर होगा। अस्पताल प्रबंधन अपनी मर्जी से रेट नहीं वसूल सकेंगे। केंद्र सरकार ने खुद 'इलाज और टेस्ट' के रेट तय कर दिए हैं।
विज्ञापन
नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) और नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त किसी भी लैब में कोई कर्मचारी अपना टेस्ट या इलाज कराता है, तो उन्हें सस्ते दरों पर वह सुविधा मिलेगी। अगर कोई लैब एनएबीएल और एनएबीएच से मान्यता प्राप्त नहीं है तो वहां पर मौजूदा दरों की तुलना में 15 फीसदी कम दाम लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए यह कदम उठाया है। इससे पहले भी केंद्र सरकार ने सीजीएचएस पैकेज रेट्स 2014 के अंतर्गत कई बीमारियों को इस सूची में शामिल किया था। अब उसी सूची में 21 नई बीमारियों का इलाज और टेस्ट जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
जांच या इलाज |
मान्यता प्राप्त लैब में रेट (रुपये में) |
| आईएल 6 | 1600 |
| एचआर सीटी चेस्ट | 2000 |
| फ्लूड एयर एक्सचेंज | 5000/आई |
| सी3एफ8 जीएएस इंजेक्शन | 5000/आई |
| डीवी ऑफ आईओपी | 1500 |
| सिलिकोन ऑयल इंजेक्शन | 5000/आई |
| ईआरएम पीलिंग | 7000/आई |
| ईआरएम रिमूवल | 3000/आई |
| आईएलएम मेंबरेन पीलिंग | 3000/आई |
| पंक्टोप्लास्टि | 6500/आई |
| पंक् टल प्लग (कोलाजेन/सिलीकोन) | 4000/आई |
| लेजर ट्रेबोकूलोप्लास्टी गोनियोप्लास्टी बी/ई | 16000 दोनों आखें |
| आई लेजर पल्स थेरेपी | 3500/आई |
| ग्लूकोमा वाल्व/ग्लूकोमा हे्मड | 15000 |
| मैलायुगिन रिंग | 10000 |
| ग्लोब एक्सपलोरेशन | 10000 |
| स्क्लेरल पिफक्सेशन टिश्यू ग्लू | 8400 |
| फाइब्रो ऑप्टिक नेजल एंडोस्कॉपी | 2300 |
| वीडियो स्ट्रबोस्कॉपी | 5500 |
| वीडियो ब्रॉंचोस्कॉपी विद् बीएएल | 10000 |
| स्लीप डेपरिव्ड ईईजी | ईईजी के रेट जितना |