{"_id":"5ef9af928ebc3e42f31ae7b7","slug":"35-foot-whale-washes-up-mandarmani-beach-west-bengals-locals-claim-it-as-first-such-incident-in-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: मंदारमणि समुद्र तट पर मिली 35-फुट लंबी व्हेल, मौके पर पहुंचे मत्स्य विभाग अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: मंदारमणि समुद्र तट पर मिली 35-फुट लंबी व्हेल, मौके पर पहुंचे मत्स्य विभाग अधिकारी
Mon, 29 Jun 2020 02:44 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 29 Jun 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
मंदारमणि समुद्र तट पर मिली व्हेल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के मंदारमणि में समुद्र तट पर एक 35 फुट की व्हेल पाई गई। यह स्थान कोलकाता से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह इस क्षेत्र का पहला ऐसा मामला है। खून से लथपथ व्हेल का विशाल सिर झील में गिरा हुआ मिला।
विज्ञापन
वहीं इस दुखद और कभी भी न देखे गए दृश्य को देखने के लिए स्थानीय लोग समुद्र तट पर एकत्रित हुए थे। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि व्हेल खून से लथपथ क्यों थी और उसकी पूंछ पर चोट के निशान किस वजह से आए।
विज्ञापन
पूर्वी मिदनापुर जिले के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इसमें वन और वन्यजीव और मत्स्य विभाग के अधिकारी भी हैं। मंदारमणि बंगाल की खाड़ी का एक पर्यटन स्थल है। यह दीघा के समीप, बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों स्थान अब पर्यटकों के लिए बंद हैं।
विज्ञापन