देश में कोरोना: 24 घंटे में 34 हजार नए मामले, 375 लोगों ने गंवाई जान, 11 दिन बाद मौत के आंकड़ों में कमी
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 34 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 375 लोगों की मौत हुई है। काफी दिनों बाद मरने वालों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम हो रहे हैं तो कभी मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। बीते 24 घंटे में 34 हजार नए मामले सामने आए हैं । जबकि 375 लोगों की मौत हुई है। मौत के आंकड़ों में 11 दिन बाद यह कमी आई है। एक दिन पहले तक 400 से ज्यादा लोगों की जान जा रही थी, लेकिन राहत की बात है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। अब तक 4.33 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 36 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, केरल और महाराष्ट्र में अब भी कोरोना के नए मामले ज्यादा हैं। केरल में रोजना 15 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र में पांच हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
COVID19 | India reports 34,457 new cases, 375 deaths in the last 24 hours; Active caseload stands at 3,61,340; lowest in 151 days pic.twitter.com/pXg40DtxC6
— ANI (@ANI) August 21, 2021विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 57 नए मामले मिले हैं। इससे पहले यहां 50 से कम मामले आ रहे थे। 12 दिन बाद कोरोना के मामले बढ़े हैं। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।