{"_id":"63391c30b9fde00fcb3cef08","slug":"3375-new-cases-of-corona-in-india-number-of-patients-has-come-down-to-37-444","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: देश में सक्रिय कोविड मरीजों की संख्या में आई कमी, 18 संक्रमितों की हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID-19: देश में सक्रिय कोविड मरीजों की संख्या में आई कमी, 18 संक्रमितों की हुई मौत
Sun, 02 Oct 2022 09:36 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 02 Oct 2022 09:36 PM IST
सार
पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 18 लोगों की मौत हुई है। इनमें अकेले केरल में 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 5,28,673 पहुंच गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बीते 24 घंटे में रविवार को कोरोना वायरस के 3,375 नए मामले सामने आए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के नए मरीजों की संख्या बढ़कर 4,45,94, 487 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले घटकर 37,444 रह गए है। वहीं, कोरोना से 5,196 लोग ठीक हुए हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 18 लोगों की मौत हुई है। जिनमें अकेले केरल में 11 लोगों की जान कोरोना ने ली है। अभी तक देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5,28,673 पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.08 प्रतिशत शामिल है, जबकि देश में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है। वहीं, सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 24 घंटे की अवधि में 849 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.35 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,28,370 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
चार करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके कोरोना संक्रमित
भारत में कोविड -19 टैली 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर 2021 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया। देश में 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार किया था, जबकि इस साल 25 जनवरी 2022 को चार करोड़ का आंकड़ा पार किया है।