फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   334 coronavirus super-spreaders found in Ahmedabad

अहमदाबाद में मिले कोरोना के 334 'सुपर स्प्रेडर्स', 15 मई तक सभी दुकानें रहेंगी बंद

Sun, 10 May 2020 05:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 10 May 2020 05:22 PM IST
सार

सुपर स्प्रेडर्स ऐसे लोग होते हैं जो बीमारी को ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं। ये सब्जी वाले, किराना स्टोर वाले, दूध वाले, पेट्रोल पंप कर्मी या कूड़ा जमा करने वाले हो सकते हैं। इनका काम ऐसा होता है कि इनके संक्रमित होने और इनके द्वारा दूसरों तक संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है। 

विज्ञापन
334 coronavirus super-spreaders found in Ahmedabad
सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में अभी तक कोरोना वायरस के 334 'सुपर स्प्रेडर्स' (ज्यादा लोगों में संक्रमण फैलाने वाले शख्स) पाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह एक मुख्य कारण है जिस वजह से यहां किराना और सब्जियों की दुकानों को 15 मई तक बंद करने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन


जिले में कोरोना वायरस संबंधी निगरानी और समन्यवय स्थापित करने के लिए नियुक्त किए गए अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि दो दिन में करीब 2000 संदिग्ध सुपर स्प्रेडर्स की स्क्रीनिंग की गई है और नगर पालिका ने सात मई से 15 मई तक यानी एक सप्ताह के लिए दूध और दवाओं को छोड़ कर बाकी सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि उनका मानना है कि अहमदाबाद में करीब 14 हजार सुपर स्प्रेडर हो सकते हैं और अगले तीन दिनों में इन सब की स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही जिले के उपनगरों और ग्रामीण इलाकों में भी स्क्रीनिंग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद नगर पालिका ने 20 अप्रैल से निगरानी कार्यक्रम के तहत ऐसे लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी थी और अभी तक ऐसे संदिग्धों के 3,817 सैंपल लिए जा चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि इन 3,817 सैंपल में से 334 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


बता दें कि शनिवार तक गुजरात में कोरोना वायरस के 7,797 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं वहीं इस जानलेवा महामारी से 472 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से अकेले अहमदाबाद में 5,540 मामले सामने आए हैं और 363 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed