{"_id":"6085de8e8ebc3ed703064704","slug":"330-more-train-will-run-in-high-demand-areas-during-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : ज्यादा मांग वाले क्षेत्रों में मई के दौरान चलेंगी 330 अतिरिक्त ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत : ज्यादा मांग वाले क्षेत्रों में मई के दौरान चलेंगी 330 अतिरिक्त ट्रेन
Mon, 26 Apr 2021 02:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:56 AM IST
सार
सेंट्रल रेलवे में 143 अतिरिक्त ट्रेन (377 फेरे), पश्चिम रेलवे में 154 ट्रेन (212 फेरे), उत्तरी रेलवे में 27 ट्रेन (27 फेरे), पूर्व मध्य रेलवे में 2 ट्रेन (4 फेरे), उत्तर पूर्व रेलवे में 9 ट्रेन (14 फेरे), उत्तर मध्य रेलवे एक ट्रेन (10 फेरे) और दक्षिण पश्चिम रेलवे में 3 ट्रेन (30 फेरे) चलेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन..
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे ने अप्रैल से मई के बीच में ज्यादा मांग वाले क्षेत्रों में 330 अतिरिक्त ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है। रेलवे अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस दौरान गोरखपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, वाराणसी, गुवाहाटी, प्रयागराज, लखनऊ, बरौनी, कोलकाता, दरभंगा, भागलपुर, मंडुआडीह, रांची और बोकारो जैसे ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों के लिए 674 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने रविवार को मौजूदा रेल संचालन पर एक प्रस्तुति दी। इसके हिसाब से 330 अतिरिक्त ट्रेनों में 101 का संचालन मुंबई से होगा, जबकि 21 ट्रेन दिल्ली क्षैत्र से चलेंगी। सेंट्रल रेलवे में 143 अतिरिक्त ट्रेन (377 फेरे), पश्चिम रेलवे में 154 ट्रेन (212 फेरे), उत्तरी रेलवे में 27 ट्रेन (27 फेरे), पूर्व मध्य रेलवे में 2 ट्रेन (4 फेरे), उत्तर पूर्व रेलवे में 9 ट्रेन (14 फेरे), उत्तर मध्य रेलवे एक ट्रेन (10 फेरे) और दक्षिण पश्चिम रेलवे में 3 ट्रेन (30 फेरे) चलेंगी।
विज्ञापन
हालांकि रेलवे लगातार दावा कर रहा है कि देश में कोरोना वायरस महामारी के चरम पर होने के चलते उसे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का सामना नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन कई ग्राउंड रिपोर्ट में प्रवासी मजदूरों के अपने गृह राज्यों के लिए वापस लौटना शुरू कर देने के कारण यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी चल रही हैं 70 फीसदी रेल सेवाएं
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन शर्मा ने अपनी प्रस्तुति में कहा कि फिलहाल रेलवे की 70 फीसदी सेवाएं ट्रैक पर संचालित हो रही हैं और जहां से अतिरिक्त मांग आ रही है, वहां रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों को रवाना कर रहा है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल रोजाना औसतन 1514 विशेष ट्रेन और 5387 उपनगरीय ट्रेन संचालित की जा रही हैं। साथ ही ज्यादा भीड़ वाली 28 विशेष ट्रेनों की क्लोन ट्रेन और 984 पैसेंजर ट्रेन सेवाएं भी चलाई जा रही हैं। शर्मा ने कहा, कोविड महामारी के बावजूद ट्रेन लगातार चलेंगी। जहां भी मांग होगी, वहां ट्रेन सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है।