फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Flood Update People Situation Remains Concerning Families Living on Roads News in Hindi

Assam floods: असम में भीषण बाढ़ का कहर, सड़कों पर रहने के लिए मजबूर लोग

Sat, 25 Jun 2022 09:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, गुवाहाटी
एएनआई, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 25 Jun 2022 09:31 AM IST
सार

नागौन के राहा विधानसभा क्षेत्र में करीब 1.42 लाख लोग बाढ़ की मार से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनके घर डूबे हुए हैं। 

विज्ञापन
Assam Flood Update People Situation Remains Concerning Families Living on Roads News in Hindi
assam flood update - फोटो : ANI

विस्तार

असम में भारी वर्षा और बाढ़ से स्थिति विकट बनी हुई है। राज्य के 28 जिलों के 33 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नागौन जिले के 155 गांव अब भी डूबे हुए हैं। घरों में पानी घुसने से लोग हाईवे के किनारे तंबू लगाकर रहने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन


नागौन के राहा विधानसभा क्षेत्र में करीब 1.42 लाख लोग बाढ़ की मार से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनके घर डूबे हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सैकड़ों लोगों को अपना घर बार छोड़कर हाईवे व सड़कों के किनारे तंबू लगाकर रहना पड़ रहा है। पानी की निकासी नहीं होने से जल्द हालात सुधरने के आसार भी नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बीते दिनों इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन


राहत शिविरों में लग रहे स्कूल
नागौन जिले में बच्चों को राहत शिविरों में ही प्री स्कूल गतिविधियां कराना पड़ रही हैं। एकीकृत बाल विकास सेवाओं के सुपरवाइजर एनडी डोले ने बताया कि स्कूल पूर्व की गतिविधियों में सुबह की प्रार्थना, व्यायाम, चित्रकला सिखाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1126 शिविरों में रह रहे 2.65 लाख लोग
असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सभी 28 जिलों के 33 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 2.65 लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। बाढ़ व वर्षाजन्य हादसों के कारण अब तक 118 लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed