फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   31 january 2026 major events

आज के दिन: भारत और अरब लीग के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक, शाह का बंगाल दौरा और न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20

Sat, 31 Jan 2026 03:52 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 31 Jan 2026 03:52 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 31 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
31 january 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 31 जनवरी 2026, माघ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी  है। आज भारत और अरब विदेश मंत्रियों के बीच बैठक होगी। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल का दौरे पर हैं। इसके साथ ही शनिवार से सूरजकुंड मेले की शुरुआत भी होगी।

विज्ञापन

भारत और अरब विदेश मंत्रियों बैठक
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सह-अध्यक्षता में भारत-अरब विदेश मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन शनिवार को नई दिल्ली में होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में अरब लीग के सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव भी हिस्सा लेंगे। भारत-अरब विदेश मंत्रियों की यह बैठक 10 साल के लंबे अंतराल के बाद हो रही है। पहला भारत-अरब विदेश मंत्री सम्मेलन 2016 में बहरीन में हुआ था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत पर्व 2026 का समापन समारोह

भारत पर्व 2026 का समापन समारोह शनिवार को शाम 5:30 बजे होगा। इसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे। दरअसल,  पर्यटन मंत्रालय गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में प्रतिवर्ष 26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के लाल किले के सामने स्थित लॉन और ज्ञानपथ पर भारत पर्व का आयोजन करता है।

विज्ञापन

अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। शनिवार को वे बारासात में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। 

शिवराज सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ जाएंगे। राजधानी रायपुर, दुर्ग और नया रायपुर में होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से वे किसानों से सीधा संवाद करेंगे।  

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में 7 बजे से खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 3-1 की निर्णायक बढ़त पहले ही ले चुका है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

सूरजकुंड मेले की शुरुआत
शनिवार से फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले की शुरुआत होगी। 16 दिन चलने वाले मेले का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे। इस दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे। इस शिल्प महोत्सव का समापन 15 फरवरी को होगा, जिसमें राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed