फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   300 To 400 Terrorists Ready For Infiltration Along Line Of Control Indian Army Is On Alert, Says Army Chief General MM Naravane

नापाक हरकत : सेना प्रमुख बोले- सीमा पर घुसपैठ की फिराक में 300 से 400 आतंकी, सेना अलर्ट

Fri, 15 Jan 2021 08:20 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 15 Jan 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
300 To 400 Terrorists Ready For Infiltration Along Line Of Control Indian Army Is On Alert, Says Army Chief General MM Naravane
भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : ANI

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर 300-400 आतंकवादी घुसपैठ का फिराक में हैं। ऐसे में भारतीय सेना अलर्ट पर है। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकी शिविरों में प्रशिक्षण पाए करीब 300-400 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।

विज्ञापन


जनरल नरवणे ने सेना दिवस परेड पर कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन में 44 फीसद की वृद्धि हुई है जिससे पाकिस्तान का नापाक मंसूबा परिलक्षित होता है। पाकिस्तान आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने में मदद पहुंचाने के लिए सीमा/नियंत्रण रेखा अक्सर गोलीबारी करता है।
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के सक्रिय अभियानों एवं मजबूत आतंकवाद निरोधक ग्रिड ने न केवल दुश्मन को बड़ा नुकसान पहुंचाया है बल्कि घुसपैठ के प्रयासों पर भी काबू पाया है। उन्होंने कहा कि सेना ने पिछले साल आतंकवाद निरोधक अभियानों में नियंत्रण रेखा पर 200 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया और इन उपायों से जम्मू कश्मीर के लोगों को आतंकवाद से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य सीमा पर दुश्मन को मजबूत जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना जारी रखे हुए है । नियंत्रण रेखा के पार प्रशिक्षण शिविरों में करीब 300-400 आतंकवादी घुसपैठ करने की फिराक में हैं।

जनरल नरवणे ने कहा कि पिछले साल संघर्ष विराम उल्लंघन में 44 फीसद की वृद्धि हुई जिससे पाकिस्तान का नापाक मंसूबा परिलक्षित होता है। ड्रोन के माध्यम से हथियारों की तस्करी की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अपनी युद्धक क्षमता को बढ़ाने के लिए पुनर्गठन एवं आधुनिकीकरण की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सेना कृत्रिम मेधा, ब्लॉक चेन (कंप्यूटर प्रणाली पर बिटक्वाइन में विनिमय), क्वांटम कंप्यूटिंग, मानवरहित प्रणाली, आदि उभरती प्रौद्योगिकियों पर आईआईटी जैसे शीर्ष शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया योजना के तहत सेना ने 32,000 करोड़ रुपये की 29 आुधनिकीकरण परियोजना का अनुबंध किया है। सेना प्रमुख ने भारतीय सेना का एक मोबाइल ऐप देश को समर्पित किया और कहा कि इससे लोगों खासकर युवा पीढ़ी को प्रचुर सूचनाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed