{"_id":"62c047d46d13f7538e2e0a6b","slug":"30-students-injured-as-school-bus-falls-into-ditch-in-west-bengal-malda","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Bus Accident: पश्चिम बंगाल के मालदा में भीषण हादसा, स्कूल बस नहर में गिरी, 30 बच्चे घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
School Bus Accident: पश्चिम बंगाल के मालदा में भीषण हादसा, स्कूल बस नहर में गिरी, 30 बच्चे घायल
Sat, 02 Jul 2022 06:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 02 Jul 2022 06:57 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक स्कूल बस के नहर में गिर जाने से 30 छात्र घायल हो गए, जबकि 13 छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। बस में 70 छात्र सवार थे। स्कूल से घर जाते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार दोपहर एक स्कूल बस सड़क किनारे नहर में गिर गई। इस हादसे में लगभग 30 छात्रों के घायल होने की खबर है, जबकि 13 छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, मालदा-मानिकचक राज्यमार्ग पर दोपहर करीब ढाई बजे अंग्रेजी बाजार प्रखंड के लक्खीपुर इलाके में बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस बस में केंद्रीय विद्यालय के 70 छात्र सवार थे।
विज्ञापन
दो छात्रों को सिर में गंभीर चोट
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 13 छात्रों को मालदा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव के अनुसार, "दो छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।" उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल से घर जाते वक्त हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि बस में पांचवीं से दसवीं कक्षा के छात्र सवार थे। बस स्कूल से घर की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घायल छात्रों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। बाद में दमकल और ट्रैफिक पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गई।
विज्ञापन