Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के तिराप में 30 सूअरों की रहस्यमयी मौत, रहवासियों में डर का माहौल
कार्गा ने बताया कि सुअरों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इस वजह से मौत का असल कारण सामने नहीं आ पाया। तिरप जिला प्रशासन ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। इसके तहत, बुधवार से असम और आसपास के जिलों से सूअर के मांस खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में लगभग 30 सूअरों की मौत गई। इस वजह से लोगों में दहशत फैल गई। पशु चिकित्सक मामले की जांच कर रहे हैं। मामला प्रदेश के तिराप जिले की है।
यह है पूरा मामला
तिराप डिप्टी कमिश्नर हेंटो कार्गा का कहना है कि चोमुइथोंग गांव के लोगों ने असम से सूअर खरीदे थे, जो हाल में ही मर गए। मैंने पशु चिकित्सकों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को मौतों का कारण जानने और मामले की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। 30 सुअरों की मौत के कारण चोमुइथोंग और आसपास के इलाकों के पोल्ट्री फार्म्स पर भी असर पड़ा है।
मांस खरीदने पर प्रतिबंध