फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Budget 2022: 30 percent tax will be imposed on income from crypto currency? will be considered a digital asset

Budget 2022: पाबंदी नहीं कमाई करेगी सरकार, क्रिप्टो करंसी से आय पर लगेगा 30 फीसदी टैक्स

Tue, 01 Feb 2022 02:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Feb 2022 02:25 PM IST
सार

डिजिटल असेट टैक्स या क्रिप्टो टैक्स के प्रस्ताव से यह भी संकेत मिल रहा है कि सरकार देश में क्रिप्टो करंसी पर पाबंदी लगाने की बजाए इससे होने वाली कमाई में अपनी हिस्सेदारी तय करने जा रही है।

विज्ञापन
Budget 2022: 30 percent tax will be imposed on income from crypto currency? will be considered a digital asset
बिटकॉइन - फोटो : pixabay

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में डिजिटल असेट पर सर्वाधिक 30 फीसदी टैक्स का एलान किया है। माना जा रहा है कि आभासी मुद्रा, वर्चुअल करंसी या क्रिप्टो करंसी को डिजिटल असेट माना जाएगा और इससे होने वाली कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लिया जाएगा।

विज्ञापन


डिजिटल असेट टैक्स या क्रिप्टो टैक्स के प्रस्ताव से यह भी संकेत मिल रहा है कि सरकार देश में क्रिप्टो करंसी पर पाबंदी लगाने की बजाए इससे होने वाली कमाई में अपनी हिस्सेदारी तय करने जा रही है। वैसे क्रिप्टो करंसी को लेकर सरकार ने अभी अपना रुख तय नहीं किया है कि वह कैसे और कब इसकी खरीद-फरोख्त को मंजूरी देगी।
विज्ञापन


वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा है कि डिजिटल असेट से होने वाली आय पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। यह देश में किसी वस्तु पर लगने वाला सर्वाधिक कर होगा। सरकार की योजना पहले देश में क्रिप्टोकरंसी पर पाबंदी लगाने की थी, लेकिन अब वह इसके नियमन पर विचार कर रही है। इसे जल्द कानूनी जामा पहनाया जा सकता है। फिलहाल देश में अरबों रुपये की वर्चुअल करंसी की खरीद फरोख्त होती है, लेकिन यह सरकार के नियंत्रण से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिफ्ट में क्रिप्टो देने पर भेंट करने वाले को चुकाना होगा कर
वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया है कि वर्चुअल डिजिटल असेट से नुकसान होने पर उसे अन्य आय से समायोजित नहीं किया जा सकेगा। वहीं क्रिप्टोकरंसी गिफ्ट के रूप में देने पर उपहार देने वाले को कर चुकाना होगा। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा, 'मैं प्रस्ताव करती हूं कि किसी भी वर्चुअल डिजिटल असेट पर 30 फीसदी की दर से टैक्स लगाया जाए। टैक्स की गणना करते समय खरीदी की लागत को छोड़कर, किसी भी तरीके के खरीदी खर्च की कर में कटौती की अनुमति नहीं दी जाएगी। 


देश में 40 हजार करोड़ की क्रिप्टोकरंसी
एक तरह से सरकार क्रिप्टोकरंसी को वित्तीय संपत्ति मानने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इन्हें शेयर्स व सोने की तरह भी रखा जा सकता है। वर्चुअल करंसी कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक देश में 1.5 से 2 करोड़ लोग क्रिप्टोकरंसी में निवेश करते हैं। इन निवेशकों के पास करीब 40 हजार करोड़ की क्रिप्टो करंसी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed