फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   30 lakh laddus sold during Brahmotsavams at Tirupati temple

Tirupati: लड्डू विवाद के बाद तिरुपति मंदिर पर जमकर बरसा दान, 8 दिनों बिके 30 लाख लड्डू

Sat, 12 Oct 2024 09:25 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुमाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुमाला Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 12 Oct 2024 09:25 PM IST
सार

Tirupati laddus: टीटीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस साल ब्रह्मोत्सव के शुरुआती आठ दिनों में 50 रुपये प्रति लड्डू की कीमत वाले 30 लाख छोटे लड्डू बेचे गए।

विज्ञापन
30 lakh laddus sold during Brahmotsavams at Tirupati temple
तिरुपति लड्डू मामला - फोटो : एएनआई

विस्तार

तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के वार्षिक ब्रह्मोत्सव के शुरुआती आठ दिनों में 30 लाख लड्डुओं की बिक्री हुई है। बता दें कि हाल ही में तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में कथित मिलावट के बाद विवाद खड़ा हो गया था। जिसके बाद ये मामला ना सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था, बल्कि इस मामले पर काफी सियासी गहमागहमी देखने को मिली थी। 

विज्ञापन


तिरुपति तिरुमला देवस्थानम (टीटीडी) ने शनिवार को बताया कि, नौ दिवसीय वार्षिक ब्रह्मोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। शुरुआती आठ दिनों में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने वाहन सेवा का दर्शन किया जिनमें से 3.5 लाख श्रद्धालु गरुड़ सेवा के दिन शामिल हुएं।
विज्ञापन


पिछले साल से अधिक आया दान
टीटीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस साल ब्रह्मोत्सव के शुरुआती आठ दिनों में 50 रुपये प्रति लड्डू की कीमत वाले 30 लाख छोटे लड्डू बेचे गए। पिछले साल भी इतने ही लड्डुओं की बिक्री हुई थी।  इस वर्ष हुंडी संग्रह 26 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में दो करोड़ रुपये अधिक है। बता दें कि, इसे दुनिया के सबसे धनी हिंदू मंदिर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ने कहा गया है कि इस वर्ष 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को अन्नप्रसाद (पवित्र प्रसाद) परोसा गया, जबकि पिछले वर्ष ब्रह्मोत्सव के दौरान 16 लाख श्रद्धालुओं को अन्न प्रसाद परोसा गया था। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य सरकार की ओर से ब्रह्मोत्सव के पहले दिन चार अक्टूबर को श्रीवारी मंदिर को रेशमी वस्त्र भेंट किए।


कैसे हुआ था लड्डू में मिलावट का खुलासा
आंध्र में जून में सत्ता परिवर्तन हुआ था। जिसके बाद चंद्रबाबू नायडू की पार्टी सत्ता में वापस आई है। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने मंदिर के लड्डुओं में मिलावट की आशंका जाहिर की थी। जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने सप्लाई किए गए घी के सैंपल लेकर जांच के लिए गुजरात स्थित डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की लैब 'सेंटर ऑफ एनालिसिस एंड लर्निंग इन लाइव स्टॉक एंड फूड' (CALF) भेजे थे। जिसके बाद लैब की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed