फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   30 districts in 33 districts of Assam hit by floods Center confident of all possible help

असम के 33 में 30 जिले बाढ़ की चपेट में, केंद्र ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

Mon, 20 Jul 2020 03:24 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुवाहाटी
अमर उजाला नेटवर्क, गुवाहाटी Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
30 districts in 33 districts of Assam hit by floods Center confident of all possible help
असम में बाढ़ - फोटो : पीटीआई

असम में बारिश आफत बनकर टूटी है और राज्य के 33 में से 30 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 54 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि बाढ़ और भूस्खलन से 117 से अधिक लोगों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीएम सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस मुश्किल वक्त में असम सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


असम के जल संसाधन मंत्री केशव महंत ने बताया कि ज्यादातर नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने की वजह से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से बातचीत में हालात का जायजा लिया है और बाढ़, कोरोना और बागजान के तेल कुएं में आग से हुई त्रासदी से निपटने में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। राज्य में फिलहाल 649 राहत शिविर खोले गए हैं, वहां साठ हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ली है।
विज्ञापन


मोदी ने छह अन्य राज्यों से भी की बात

पीएम मोदी ने असम के अलावा बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी फोन पर बात की और कोरोना व बाढ़ के हालात का जायजा लिया। उन्होंने सभी को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काजीरंगा नेशनल पार्क में 108 जानवरों की मौत

दूसरी ओर, काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ की वजह से एक सींग वाले नौ गैंडों समेत 108 जानवरों की मौत हो गई है। करीब 136 जानवरों को सुरक्षित बचाया लिया गया है। कई जानवरों ने खुद ही ऊंची जगहों पर शरण ली है और कुछ पार्क के बीचों बीच से गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर आ गए हैं। मरने वालों में चार जंगली भैसें, सात जंगली सुअर, दो दरियाई हिरण व 82 हॉग डियर शामिल हैं। सड़कों पर इन बेजुबान जानवरों को बेसुध और डरा सहमा देखा जा सकता है। काजीरंगा नेशनल पार्क का 90 फीसदी हिस्सा बाढ़ में डूब चुका है।  

पायलट ने लोगों से की मदद की अपील

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी लोगों से असम और बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, असम और बिहार बाढ़ में अपनों को गंवा चुके लोगों के साथ मेरे संवेदनाएं हैं। मैं सभी भारतीयों से अपील करता हूं कि इस मुश्किल घड़ी में साथ आएं और हमारे असम व बिहार के भाइयों की मदद करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed