फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adolf Hitler Death on 30 April: German dictator Hitler was shot himself to death on 30th April, Why did Hitler commit suicide

हिटलर ने आज ही के दिन की थी आत्महत्या, क्यों खुद को गोली मारने पर मजबूर हुआ था तानाशाह?

Thu, 30 Apr 2020 10:49 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 30 Apr 2020 10:49 AM IST
सार

  • हिटलर ने आज ही के दिन की थी आत्महत्या
  • दूसरे विश्वयुद्ध में हार से टूट गया था हिटलर
  • पत्नी के साथ खुद को बंकर में कर लिया था बंद
  • मरने से पहले करीबी अधिकारी से लिया था वादा

विज्ञापन
Adolf Hitler Death on 30 April: German dictator Hitler was shot himself to death on 30th April, Why did Hitler commit suicide
एडोल्फ हिटलर (फाइल फोटो)

विस्तार

30 अप्रैल यानी आज ही के दिन क्रूरता के लिए कुख्यात जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने आत्महत्या की थी। हिटलर का नाम दुनिया के क्रूर तानाशाहों में शुमार है। हिटलर ने साल 1945 में आज ही के दिन खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आज भी लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर इतिहास का सबसे क्रूर तानाशाह खुद को गोली मारने पर क्यों मजबूर हुआ?

विज्ञापन


खुफिया बंकर में बीवी के साथ हो गया था बंद
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जब हिटलर को लगने लगा कि अब वो नहीं जीत पाएगा, उसकी हार तय हो गई तो उसने पत्नी इवा ब्राउन के साथ खुद को बर्लिन में मौजूद खुफिया बंकर के एक कमरे में बंद कर लिया। यह बंकर करीब 50 फीट नीचे जमीन में बना हुआ था। बंकर में छिपने से एक दिन पहले तानाशाह को रूस की सेना ने चारों तरफ से घेर लिया था।
विज्ञापन


हार बुरी तरह से टूट गया था हिटलर
अपनी क्रूरता से दुनियाभर में डर का माहौल पैदा करने वाला हिटलर हार से इतनी बुरी तरह से टूट गया कि उसने खुद को खत्म करने का फैसला कर लिया। सोवियत सेनाओं के पकड़ में आने से पहले ही उसने खुद को बंकर में बंद कर लिया और पकड़े जाने के डर से उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारकर की आत्महत्या
जब हार निश्चित हो गई तो हिटलर नहीं चाहता था कि वो जिंदा या मुर्दा किसी भी हाल में पड़ोसी देशों के हाथ लगे। इसीलिए उसने खुद को गोली मार ली और साथ में एक जहर का कैप्सूल भी चबाया। 


मरने से पहले करीबी अधिकारी से लिया था वादा
हिटलर मरने के बाद भी दुश्मनों के हाथ नहीं लगना चाहता था इसीलिए उसने अपने एक करीबी अधिकारी से एक वादा लिया। हिटलर ने अधिकारी से वादा लिया कि मरने के बाद उसकी और पत्नी एवा की लाश को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया जाए। इस तरह इतिहास के सबसे क्रूर तानाशाहों में से एक हिटलर बर्लिन को कब्जाने आई रूस की रेड आर्मी के हाथ कभी नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed