फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 trains to depart from New Delhi station on Tuesday as passenger services resume Rlys

एयरपोर्ट की तर्ज पर अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवेश और निकास के रास्ते

Tue, 12 May 2020 05:44 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 12 May 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
3 trains to depart from New Delhi station on Tuesday as passenger services resume Rlys
indian railway - फोटो : पीटीआई

भारतीय रेलवे ने मंगलवार को रेल सेवाओं को आशिंक रूप से बहाल कर दिया। लॉकडाउन के बीच शाम चार बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना हुई। नई दिल्ली-बिलासपुर ट्रेन से कुल 1,177 यात्रियों ने बिलासपुर के लिए प्रस्थान किया। यह पहली ट्रेन है,जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई है।

विज्ञापन


करीब डेढ़ महीने तक यात्री ट्रेन सेवाएं बंद रहने के बाद मंगलवार से रेलवे ने इसे फिर से शुरू करने का फैसला किया था, जिसके लिए सीटों की बुकिंग सोमवार से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू की गई।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्टेशन से दूसरी ट्रेन डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई। नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन 1,122 यात्रियों को लेकर शाम 4:45 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई। इसके अलावा तीसरी ट्रेन नई दिल्ली से बंगलुरू के लिए  रात 9:15 बजे रवाना हुई। नई दिल्ली-बंगलुरू स्पेशल ट्रेन में कुल 1,162 यात्रियों ने टिकट बुक कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले 1,177 यात्रियों के लिए कुल 741 पीएनआर जारी किए गए। जबकि नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले 1,122 यात्रियों के लिए कुल 442 पीएनआर जारी हुए। रेलवे अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली-बेंगलुरु विशेष ट्रेन में यात्रा करने वाले 1,162 यात्रियों के लिए कुल 804 पीएनआर जारी किए गए हैं। आज शाम तक 90331 टिकट (PNRs) जारी की गई। सभी 30 ट्रेनों के लिए 1,69,039 यात्रियों का रिजर्वेशन किया गया था।


एयरपोर्ट की तर्ज पर अब स्टेशन पर प्रवेश और निकास के रास्ते
उत्तर रेलवे ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति केवल पहाड़गंज की तरफ से सभी कंफर्म टिकट धारकों के लिए होगी। अजमेरी गेट की तरफ से यात्रियों के लिए प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। नई दिल्ली स्टेशन आने पर यात्रियों को निकलने का रास्ता अजमेरी गेट स्टेशन की तरफ से होगा। पहाड़ गंज की तरफ से आने वाले यात्री स्टेशन से बाहर नही जा सकेंगे। अभी के लिए रेलवे ने 12 मई से 20 मई के बीच चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। 

आज रवाना हुईं ये ट्रेनें

  • हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शाम 4ः 50 बजे हावड़ा स्टेशन से खुली।
  • राजेंद्रनगर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शाम 7 बजे राजेंद्र नगर से खुली।
  • नई दिल्ली-राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन शाम 5ः 15 बजे नई दिल्ली से राजेंद्र नगर के लिए रवाना हुई।
  • नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन शाम 4ः45 बजे नई दिल्ली से खुली।
  • बंगलुरू-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन रात 9ः15 बजे खुली।
  • नई दिल्ली-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन शाम चार बजे खुली।
  • मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शाम पाच बजे मुंबई सेंट्रल स्टेशन से खुली।
  • अहमदाबाद-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से शाम 5ः40 बजे खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed