{"_id":"5affadf74f1c1bd7408b6562","slug":"3-times-more-speed-from-delhi-metro-delhi-people-soon-get-high-speed-train-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो से तीन गुना अधिक स्पीड, मेरठ और पानीपत इतने मिनट में पहुंचा देगी ये हाईस्पीड ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली मेट्रो से तीन गुना अधिक स्पीड, मेरठ और पानीपत इतने मिनट में पहुंचा देगी ये हाईस्पीड ट्रेन
अरुण कुमार, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 May 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर के निवासियों को जल्द ही विश्वस्तरीय हाईस्पीड रैपिड ट्रेन की सुविधा भी मिलने वाली है। जिसकी रफ्तार मेट्रो से करीब तीन गुना ज्यादा करीब 180 किमी/घंटा की होगी। रैपिड ट्रेन दिल्ली से मेरठ की करीब 82 किमी दूरी को 55 मिनट में तय करेगी तो पानीपत का करीब 111 किमी का सफर 74 मिनट में पूरा हो जाएगा। वहीं राजस्थान के अलवर की दिल्ली से 180 किमी की दूरी तय करने में ये ट्रेन करीब 117 मिनट का समय लेगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) इस हाईस्पीड ट्रेन को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के तहत पटरी पर उतारेगा। एनसीआरटीसी, केंद्र सरकार और प्रतिभागी राज्य सरकारें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान मिलकर इसका निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पहले फेज में कंपनी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली-सोनीपत-पानीपत और दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर रूट पर तीन रैपिड ट्रेन कॉरिडोर तैयार करेगी। इनमें से दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर काम अगले कुछ महीनों में शुरू होने वाला है, उसके बाद हरियाणा और राजस्थान के रूट पर काम शुरू होगा। मेरठ तक रैपिड ट्रेन कॉरिडोर वर्ष 2024 तक तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन