{"_id":"5cd52360bdec22075c11650f","slug":"3-people-die-in-stuck-a-deep-sewage-treatment-plant-at-pride-presidency-luxuria-in-dhokali-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : सीवर टैंक में फंसने से तीन सफाई कर्मचारियों की मौत, पांच को सही सलामत बाहर निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : सीवर टैंक में फंसने से तीन सफाई कर्मचारियों की मौत, पांच को सही सलामत बाहर निकाला
Fri, 10 May 2019 12:38 PM IST
आसिम खान
भाषा, ठाणे
भाषा, ठाणे
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 10 May 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में यहां एक आवासीय परिसर के मलजल उपचार संयंत्र की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि कपूरवावड़ी में बृहस्पतिवार देर रात कुल आठ लोग संयंत्र की सफाई कर रहे थे, तभी वे उसमें फंस गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनमें से पांच को दमकल कर्मियों ने बचा लिया जबकि तीन लोगों की दम घुटने के कारण रात करीब साढ़े 12 बजे मौत हो गई। कदम ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित पुहल (20), अमन बादल (21) और अजय बुम्बक (24) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बचाए गए श्रमिकों को उपचार के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कपूरवावड़ी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और मृतकों के शरीर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन