फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   29 january 2026 major events

आज के दिन: बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार, आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखेंगी वित्त मंत्री

Thu, 29 Jan 2026 06:08 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 29 Jan 2026 06:08 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 29 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
29 january 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 29 जनवरी 2026 को माघ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार होगा। बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखेंगी। 

विज्ञापन

अजित पवार का अंतिम संस्कार 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार सुबह11 बजे बारामती में अंतिम संस्कार होगा। उनका निधन बुधवार को एक विमान हादसे में हो गया था। हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा विमान की लैंडिंग के दौरान हुआ। विमान के क्रैश होते ही एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट सत्र का दूसरा दिन
गुरुवार को बजट सत्र का दूसरा दिन है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखेंगी। इसमें चालू वित्त वर्ष का आर्थिक लेखाजोखा होता है। इसमें सरकार पिछले बजट में स्वीकृत की गई बजट राशि और प्रावधानों का कितना इस्तेमाल हुआ। इसके साथ ही बजट पेश करने की प्रक्रिया की सदन में औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। सरकार रविवार एक फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। 

विज्ञापन

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर हर साल 29 जनवरी को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आयोजित होती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के लिए राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन की रोशनी के लिए व्यापक व्यवस्था की है। साथ ही यातायात के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। इस दौरान कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन हो जाएगा।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

राहुल गांधी से जुड़े मामले पर वाराणसी में सुनवाई 
गुरुवार को राहुल गांधी से जुड़े एक मामले में वाराणसी की अदालत में सुनवाई होगी। दरअसल, सारनाथ के वादी ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में अर्जी लगाई है। वादी का कहना है कि राहुल गांधी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान भारत की छवि बिगाड़ने की कोशिश की थी। बयान दिया था कि भारत में सिख समुदाय को आजादी नहीं है। इससे गृह युद्ध छिड़ने का खतरा था। (संबंधिक खबर यहां पढ़ें)

ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई
गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर से जुडें मामले में सुनवाई होगी। बधुवार को  उर्स आयोजित करने और मजार पर चादर चढ़ाने से जुड़े मामले में दायर निगरानी अर्जी पर सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों को सुना था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

महाकुंभ भगदड़ के एक साल
महाकुंभ 2025 में हुए भगदड़ को आज एक साल हो गए हैं। 29 जनवरी 2025 को महाकुंभ के संगम क्षेत्र में मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों तीर्थयात्री पवित्र स्नान करने के लिए जगह पाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे। इस दौरान हुई भगदड़ में तीस लोग मारे गए थे। 

डब्ल्यूपीएल में यूपी-बंगलूरू का मुकाबला
महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से नागपुर में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed