{"_id":"63ae2c47293989558e639017","slug":"271-acres-of-land-and-more-than-17-billion-rupees-in-the-property-of-guruvayoor-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: गुरुवयूर मंदिर की संपत्ति में 271 एकड़ जमीन और 17 अरब से ज्यादा रुपये, आरटीआई से हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: गुरुवयूर मंदिर की संपत्ति में 271 एकड़ जमीन और 17 अरब से ज्यादा रुपये, आरटीआई से हुआ खुलासा
Fri, 30 Dec 2022 05:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, त्रिशूर।
एजेंसी, त्रिशूर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:39 AM IST
सार
आरटीआई के जवाब में बताया गया कि मंदिर की जमीन के मूल्य का आकलन किया जाना बाकी है। एक अन्य सवाल के जवाब में बताया गया कि विभिन्न बैंकों में मंदिर के 1737,04,90,961 रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
RTI
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केरल के प्रसिद्ध गुरुवयूर श्रीकृष्ण मंदिर के पास 1,737.04 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि और 271.05 एकड़ जमीन है। एक आरटीआई जवाब में मंदिर की संपत्ति का खुलासा हुआ है। मंदिर के पास सोने, चांदी और कीमती पत्थरों का विशाल संग्रह है, जो भक्तों से भेंट के रूप में प्राप्त हुआ है। हालांकि, मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से विवरण और मूल्य का खुलासा करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
सदियों पुराने इस मंदिर में भगवान विष्णु को कृष्ण के रूप में पूजा जाता है। हर साल देशभर से हजारों लोगों को यह मंदिर आकर्षित करता है। दरअसल, गुरुवयूर के मूल निवासी और प्रॉपर चैनल नाम के संगठन के प्रमुख एम.के. हरिदास की ओर से आरटीआई दायर की गई थी। इसके जवाब में मंदिर की संपत्ति का ब्यौरा सामने आया।
विज्ञापन
आरटीआई के जवाब में बताया गया कि मंदिर की जमीन के मूल्य का आकलन किया जाना बाकी है। एक अन्य सवाल के जवाब में बताया गया कि विभिन्न बैंकों में मंदिर के 1737,04,90,961 रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
विजयन सरकार से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली : मंदिर प्रबंधन ने सूचित किया कि 2016 में पिनराई विजयन सरकार के सत्ता में आने के बाद से आज तक उसे कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली है। इससे पहले केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर की तिजोरियों की अमूल्य संपत्ति का भी खुलासा हुआ था।