फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27-year-old man killed by 7-8 people during his birthday celebrations in Ghatkopar

जन्मदिन के दिन 27 साल के युवक की हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश पर शक

Mon, 29 Jul 2019 08:06 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटकोपर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटकोपर Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 29 Jul 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
27-year-old man killed by 7-8 people during his birthday celebrations in Ghatkopar
जन्मदिन के दिन युवक की हत्या कर दी गई - फोटो : ANI

मुंबई के घाटकोपर में रविवार रात को एक 27 साल के युवक की उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपना जन्मदिन मना रहा था। युवक का कथित तौर पर जन्मदिन मनाते समय कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसपर सात-आठ लोगों ने हमला कर दिया। जिस समय उसकी हत्या हुई उस समय भी उसके जन्मदिन का उत्सव जारी था।  

विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर प्रताप भोसले ने कहा कि मृतक की चार-पांच लोगों  के साथ कुछ दिनों पहले तकरार हुई थी। उन्होंने कहा, 'शुरुआती जांच में लग रहा है कि मृतक की चार-पांच दिन पहले कुछ लोगों के साथ बहस हुई थी और उसी घटना के सिलसिले में उसकी हत्या की गई है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस घटना से कुछ दिन पहले ही दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में  एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। आरोपी ने युवती के पेट, पीठ और गर्दन पर चाकू से लगभग आधा दर्जन वार किए थे। इस घटना को दिन के उजाले में भीड़भाड़ वाले बाजार में अंजाम दिया गया था। युवक की पहचान पड़ोस में रहने वाले मुनासिर के तौर पर हुई थी। 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवती को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कीर्ति भोगल में घरों में साफ सफाई का काम करती थी। वह अपने भाई के साथ सराय काले खां इलाके में रहती थी। उसका भाई पेशे से ऑटो चालक है। वहीं आरोपी मुनासिर उसके पड़ोस में दो अविवाहित बहनों के साथ रहता है। 


आरोपी पहले सफदरजंग अस्पताल में स्वीपर का काम करता था। लेकिन फिलहाल बेरोजगार था। शुरुआती जांच में पता चला है कि मुनासिर कीर्ति से एकतरफा प्यार करता था। वह अक्सर उससे मिलने की कोशिश करता था। लेकिन कीर्ति उसे मना करती थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने शुक्रवार रात उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed