फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2613 incidents involving flights in five years IndiGo on top SpiceJet on second place

Airlines: पांच वर्षों में विमानों से जुड़ीं 2,613 घटनाएं इंडिगो शीर्ष और स्पाइसजेट दूसरे स्थान पर

Sat, 24 Dec 2022 07:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 07:25 AM IST
सार

विमान को उड़ने योग्य माना जाता है, बशर्ते रखरखाव निर्माता द्वारा निर्धारित तय कार्यक्रम के अनुसार हो। सिंह ने कहा कि स्पाइसजेट दूसरी एयरलाइन है, जिसने पिछले पांच वर्षों में 691 तकनीकी गड़बड़ियों की जानकारी दी है।

विज्ञापन
2613 incidents involving flights in five years IndiGo on top SpiceJet on second place
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

विस्तार

पिछले पांच वर्षों में घरेलू एयरलाइनों से जुड़ी कुल 2,613 घटनाएं हुई हैं। इनमें इंडिगो शीर्ष पर रही है। उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

इस समय देश में 12 एयरलाइन कंपनियां इस कारोबार में हैं। इंडिगो में 2018 से 2022 तक के पांच वर्षों में 885 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 215 घटनाएं इसी साल की हैं। बता दें कि इंडिगो 270 विमानों के साथ भारतीय बाजार में सबसे बड़ी ऑपरेटर है। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य एंटो एंटोनी ने नागर विमानन मंत्रालय से पूछा था कि क्या पुराने विमानों का इस्तेमाल तकनीकी खराबी का मुख्य कारण है, तो जनरल वीके सिंह ने कहा, तकनीकी खराबी का एकमात्र कारण पुराना विमान नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, विमान को उड़ने योग्य माना जाता है, बशर्ते रखरखाव निर्माता द्वारा निर्धारित तय कार्यक्रम के अनुसार हो। सिंह ने कहा कि स्पाइसजेट दूसरी एयरलाइन है, जिसने पिछले पांच वर्षों में 691 तकनीकी गड़बड़ियों की जानकारी दी है। विस्तारा ने इसी दौरान ऐसी 444 घटनाओं की जानकारी दी है। टाटा के मालिकाना हक वाली एअर इंडिया ने 2018 से 2022 के दौरान 361 तकनीकी गड़बड़ियों की सूचना दी, जबकि एयर एशिया के साथ 79 और एलायंस एयर के साथ 13 घटनाएं हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed