फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26 corona patients died in Goa Medical College

गोवा के सीएम ने माना, ऑक्सीजन की कमी से हुई थी कोरोना मरीजों की मौत

Thu, 13 May 2021 09:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 May 2021 09:14 AM IST
सार

  •  दिन में मुख्यमंत्री ने पीपीई किट पहनकर किया था कोविड वार्ड का दौरा, मानी थी ऑक्सीजन सप्लाई में शिकायत की बात

विज्ञापन
26 corona patients died in Goa Medical College
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : PTI

विस्तार

ऑक्सीजन संकट के कारण गोवा मेडिकल कॉलेज में 26 मरीजों की मौत की बात सरकार ने मान ली है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की आपूर्ति में देरी हुई और यह घटना सामने आई है। आगे से ऐसा न हो इसे लिए सभी को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने स्पष्ट तौर पर माना कि 26 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 1200 जंबो ऑक्सीडन सिलिंडर की जरूरत थी लेकिन सिर्फ 400 सिलिंडर की आपूर्ति हुई। इसी कारण ऑक्सीजन संकट हुआ और मरीजों की जान गई। 
विज्ञापन


क्या था मामला
गोवा में राज्य सरकार के संचालन वाले गोवा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (जीएमसीएच) में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को 4 घंटे मे 26 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इसे लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी की मौत सुबह 2 बजे से 6 बजे के बीच हुई, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

उन्होंने एकसाथ इतनी बड़ी संख्या में मरीजों की मौत का सही कारण जानने के लिए हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की। दिन में राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पीपीई किट पहनकर जीएमसीएच में कोविड वार्डों का दौरा किया और मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात की।

सीएम ने ऑक्सीजन सप्लाई में दिक्कत की बात मानी थी। उन्होंने कहा, यहां ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें सुलझाने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने राज्य में ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं होने का भी दावा किया।

स्वास्थ्य मंत्री राणे ने सीएम के दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में माना कि जीएमसीएच में सोमवार को मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई कम रह गई थी। उन्होंने कहा, सोमवार को 1200 बड़े सिलिंडरों की जरूरत थी, लेकिन 400 सिलिंडर ही मिल पाए।

हाईकोर्ट को इतनी मौत के पीछे के कारणों की जांच करनी चाहिए। हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए और जीएमसीएच में ऑक्सीजन सप्लाई पर एक श्वेत पत्र तैयार करना चाहिए। जो चीजों को सही करने में मदद करेगा। राणे ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन नोडल अधिकारियों की एक टीम बनाई है, जिसे जीएमसीएज में ऑक्सीजन की कमी की जानकारी मुख्यमंत्री को देनी चाहिए थी।

राजस्थान- जीनोम सीक्वेंसिंग में मिला यूके स्ट्रेन 
राजस्थान में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल में यूके स्ट्रेन का पता चला है। इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में जीनोम सीक्वेंसिंग सेंटर खोलने के लिए निर्देश दिए।

गुजरात - कर्फ्यू के लिए एक लाख पुलिसकर्मी 
गुजरात सरकार ने प्रभावी कर्फ्यू के लिए एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों को सड़क पर उतार दिया है। डीजीपी आशीष भाटिया ने बताया कि 56 हजार पुलिसकर्मी, पांच हजार स्टेट रिजर्व पुलिस, 13 हजार होमगार्ड और तीन हजार रक्षक दल के जवानों को मोर्चे पर लगाया गया है। 


त्रिपुरा - कोरोना मरीज फरार, दूसरे राज्य पहुंचे 
त्रिपुरा के अंबासा में देर रात अस्थायी कोविड केयर सेंटर में रह रहे 25 मरीजों के फरार होने के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने सात को तो रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आशंका है कि अन्य मरीज ट्रेनों से दूसरे राज्यों के लिए निकल गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed